फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Shopkeeper caught with Rs 50 lakh cash near railway station

Gorakhpur News: रेलवे स्टेशन के पास 50 लाख रुपये नकदी के साथ पकड़ा गया दुकानदार

Sat, 03 Jan 2026 01:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Shopkeeper caught with Rs 50 lakh cash near railway station
गोरखपुर। कैंट पुलिस ने शुक्रवार देर शाम रेलवे स्टेशन के गेट नंबर छह के पास से डुमरियागंज (जिला सिद्धार्थनगर) के एक व्यक्ति को संदिग्ध हालत में 50 लाख रुपये के साथ दबोचा। पूछताछ में उसने अपना राजीव जायसवाल उर्फ राजू (52) बताया। उसने बताया कि वह एक दुकानदार है। हालांकि वह रकम के बारे में पूछने पर कुछ संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया, जिस कारण पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर आयकर विभाग को सूचना दे दी। इस रकम के हवाला से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है। देर रात तक आयकर विभाग की टीम राजीव से पूछताछ करती रही।
विज्ञापन

कैंट थाना पुलिस के अनुसार, राजीव जायसवाल गोरखपुर बस अड्डे पर शाम करीब पांच बजे पहुंचा था। वहां से वह पैदल धर्मशाला बाजार की ओर बढ़ा। इसी दौरान स्कूटी सवार दो युवक पहले से मौजूद थे, जिन्होंने उसे एक बैग सौंपा। इसके बाद राजीव बैग लेकर रेलवे स्टेशन की दिशा में चल पड़ा। रेलवे स्टेशन के गेट नंबर छह के पास तैनात चौकी प्रभारी सुधांशु सिंह की नजर उस पर पड़ी तो उन्हें उसकी गतिविधियों से कुछ संदेह हुआ। चौकी प्रभारी के अनुसार, पुलिस को देखकर राजीव के हड़बड़ाने और फिर भागने की कोशिश करने से उनका संदेह और गहरा हो गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी की और उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन


तलाशी के दौरान जब राजीव के पास मौजूद बैग खोला गया तो उसमें भरी नकदी देखकर पुलिसकर्मी भी चौंक गए। पूछताछ में राजीव ने पुलिस ने कहा कि वह स्कूटी सवार युवकों को नहीं जानता और उसे यह रुपये फरेंदा पहुंचाने हैं। उसने यह भी बताया कि उसके भांजे ने फोन पर कहा था कि वही जानता है कि पैसे किसके हैं और युवक कौन थे। हालांकि, इन बारे में वह कोई सबूत पेश नहीं कर सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल आयकर विभाग को सूचना दी। टीम मौके पर पहुंची और संयुक्त टीम ने मशीन से रुपये गिने और नकदी को सील कर कब्जे में ले लिया। प्रारंभिक स्तर पर रकम के हवाला नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस अब स्कूटी सवार युवकों और पैसे के स्रोत के बारे में पता कर रही है। एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed