फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Shopkeeper accused of molestation in PPganj sent to jail

Gorakhpur News: पीपीगंज में छेड़खानी के आरोपी दुकानदार को जेल भेजा गया

Tue, 07 Nov 2023 12:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Nov 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
Shopkeeper accused of molestation in PPganj sent to jail
पीपीगंज छेड़खानी की घटना में बातचीत : विजय कुमार।
- पुलिस ने छेड़खानी व पॉक्सो एक्ट की धारा में केस दर्ज कर की कार्रवाई
विज्ञापन

- दुकान पर टाॅफी लेने गई बच्ची से अश्लील हरकत करने का है आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
पीपीगंज (गोरखपुर)। कस्बा में रविवार को टॉफी लेने गई पांच साल की बच्ची से छेड़खानी करने के आरोपी दिनेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। आरोपी पर पुलिस ने छेड़खानी व पॉक्सो एक्ट की धारा में केस दर्ज किया है।
जानकारी के मुताबिक, कस्बा में ही बच्ची के घरवाले छोटा-मोटा व्यवसाय करते हैं। रविवार रात में बच्ची मां से रुपये लेकर पास के दुकान पर गई थी। टॉफी लेने गई बच्ची को दुकानदार ने अंदर बुला लिया और उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। बच्ची ने शोर मचाया तो दुकानदार उसे छोड़ दिया। बच्ची रोते हुए मां के पास गई और आपबीती बताई। इसके बाद परिजन हंगामा करने लगे। हंगामा की सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने बच्ची का बयान दर्ज कर परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

...
आसपास के लोग हैरान, किसी को नहीं हो रहा यकीन
पुलिस ने बच्ची के बयान के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी दुकानदार को जेल तो भेज दिया, लेकिन किसी को भी यकीन नहीं हो रहा है। कोई दुकानदार दिनेश को 40 साल से जानने का दावा कर रहा है तो कोई 10 साल से। सभी उसके व्यवहार को अच्छा बता रहे हैं। एक ने तो यहां तक कह दिया कि दिन में हुए झगड़े में मासूम बच्चे का परिजनों ने इस्तेमाल कर दुकानदार को फंसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदार की पत्नी ने भी दी तहरीर

गोरखपुर। दुकानदार की पत्नी ने भी थाने में तहरीर दी है। उसका कहना है कि दुकान के पास ही फूल-माला बेचने वाले लोग आए और पति से मारपीट किए। इस दौरान बचाव में गई तो मेरे साथ भी बदसलूकी किए। दुकान के गल्ले से रुपये भी निकाल ले गए। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो
40 वर्ष से जानता हूं, ऐसा संभव ही नहीं
मैं 40 वर्ष से दिनेश को जानता हूं। कभी उनकी ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है। वह ऐसा कर ही नहीं सकते। आपसी विवाद में उन्हें फंसा दिया गया है। पुलिस को जांच करना चाहिए।

- चंदन जायसवाल, पड़ोसी दुकानदार

सात साल से जानता हूं, विश्वास नहीं हो रहा
सात से जानता हूं। कभी ऐसी कोई शिकायत तो छोड़िए, गाली गलौज जैसा मामला सामने नहीं आया है। इस तरह से वह कर देंगे, ऐसा तो संभव नहीं है। कुछ बात और है, जिसमें फंसाया जा रहा है।
- विजय कुमार, कस्बा निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed