{"_id":"648208645081877e0b095b74","slug":"shohads-molested-the-girls-who-brought-chauth-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-199907-2023-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: चौथ लेकर आईं किशोरियों से शोहदों ने की छेड़खानी, मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: चौथ लेकर आईं किशोरियों से शोहदों ने की छेड़खानी, मारपीट
विज्ञापन
- विरोध करने पर मारपीट में चार चोटिल, पुलिस कर रही जांच
अमर उजाला ब्यूरो
पाली (गोरखपुर)। सहजनवां इलाके के एक गांव में बृहस्पतिवार को शादी के बाद चौथ में आईं किशोरियों से छेड़खानी का मामला सामने आया है। आरोप है कि विरोध करने पर शोहदों ने मारपीट भी की। इसमें चार लोगों को चोटें आई हैं। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, सहजनवां इलाके के एक गांव में युवक की शादी हुई थी। बृहस्पतिवार को चौथ लेकर लड़की पक्ष के लोग आए थे। इस दौरान घर में कार्यक्रम होने के बाद युवक पक्ष के लोग परिवार को पैदल ही गाड़ी तक पहुंचाने के लिए निकली थीं।
आरोप है कि इस दौरान गांव के शोहदों ने छेड़खानी शुरू कर दी। किशोरियों को देखते ही अभद्र टिप्पणी की और फिर विरोध करने पर मारपीट पर उतारू हो गए। मामला गांव का होने की वजह से पीड़ित परिवार के लोग भी वहां पर आ गए और मना करने लगे।
विज्ञापन
छेड़खानी का विरोध करना शोहदों को इतना नागवार गुजरा कि अपने कुछ साथियों को बुलाकर मारपीट करने लगे, जिससे चार लोगों को चोट आई हैं। खबर है कि पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। चौकी प्रभारी घघसरा विनय कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
.......
घर से निकलने पर भी की थीं छींटाकशी
गांव में आईं किशोरियां दोपहर में भी बाग की तरफ गई थीं। तब भी शोहदों ने छींटाकशी की थी, लेकिन बच्चियों ने ज्यादा ध्यान नहीं दिया और घर लौट गईं। दोबारा शाम में जब वह घर जाने के लिए निकलीं तो शोहदों ने एक बार फिर छींटाकशी की तो मारपीट हो गई। इसके बाद किशोरियों ने दोपहर में हुई हरकत के बारे में जानकारी दी।