फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Shohada molests student threatens to throw acid in Gorakhpur

परेशान होकर किशोरी ने छोड़ा था स्कूल: शोहदा छात्रा से करता है छेड़खानी, तेजाब फेंकने की दी धमकी

Sun, 24 Sep 2023 11:08 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 24 Sep 2023 11:08 AM IST
सार

छात्रा ने बताया कि कुछ माह पूर्व उसके घर का मोबाइल फोन युवक चुरा लिया। मोबाइल चोरी को लेकर हंगामा हुआ तो घर पर फेंक कर भाग गया। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
 

विज्ञापन
Shohada molests student threatens to throw acid in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर जिले में चौरीचौरा थाना क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी से छेड़खानी का मामला सामने आया है। हाईस्कूल की छात्रा का आरोप है कि आए दिन शोहदा आते जाते छेड़खानी करता है। आरोपी सोशल मीडिया पर एडिट फोटो वायरल कर बदनाम भी कर रहा है। विरोध करने पर चेहरे पर तेजाब फेंकने की धमकी देता है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, छात्रा क्षेत्र के बालिका इंटर काॅलेज में पढ़ती थी। उसका आरोप है कि हाईस्कूल की पढ़ाई के दौरान उसी के गांव का एक युवक अक्सर रास्ते में उसे परेशान करते हुए उसके साथ छेड़छाड़ करता था। इसके अलावा शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाता था। इसकी जानकारी उसने अपने घर वालों को दी तो बीते सत्र में हाईस्कूल की परीक्षा समाप्त होते ही उसकी पढ़ाई छुड़ा दी गई जिससे वह घर रहने लगी।
विज्ञापन


युवक घर पर भी उसे परेशान करने से बाज नहीं आता था। छात्रा ने बताया कि रास्ते में कहीं भी अकेला पाकर हाथ पकड़ लेता है और छेड़छाड़ करता है। विरोध करने पर चेहरे पर तेजाब फेंकने की धमकी देता है। इसकी जानकारी जब छात्रा के भाई को हुई तो उसने युवक को समझाया, लेकिन युवक उल्टे भाई को ही अंजाम भुगतने की धमकी देने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा ने बताया कि कुछ माह पूर्व उसके घर का मोबाइल फोन युवक चुरा लिया। मोबाइल चोरी को लेकर हंगामा हुआ तो घर पर फेंक कर भाग गया। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed