फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   shoes will warn soldiers about dangers of landmines

Exclusive: लैंडमाइंस के खतरों से जवानों को आगाह करेंगे ये जूते, दो छात्रों ने किया अनोखा कारनामा

Mon, 26 Dec 2022 12:08 PM IST
vivek shukla राजन राज, गोरखपुर।
राजन राज, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 26 Dec 2022 12:08 PM IST
सार

लैंडमाइंस के करीब आते ही ये विशेष जूते तीन तरह से सचेत करेंगे। इसमें एक ट्रांसमीटर लगाया गया है, जो लैंडमाइंस के पास आते ही सक्रिय हो जाएगा। पहले जूतों में लाइट जलने लगेगी। इसके बाद अलार्म भी बजने लगेगा। इसके अलावा जूते की सोल वायब्रेट (कंपन) भी करेगी।

 

विज्ञापन
shoes will warn soldiers about dangers of landmines
आईटीएम गीडा में स्पेशल जूतों को दिखाते बीटेक प्रथम वर्ष के छात्र। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट (आईटीएम), गीडा के बीटेक के दो छात्रों ने ऐसे स्मार्ट जूते तैयार किए हैं जो सेना के जवानों को लैंडमाइंस के खतरों के प्रति आगाह करेंगे। किसी लैंडमाइन के पास आते ही इन जूतों में लगा अलार्म बजने लगेगा। इसके साथ ही बर्फीले इलाकों में गश्त के दौरान यह पैर के तलवों को भी गर्म रखेगा। खास बात यह है कि इसमें लगी बैटरी को चार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ेगी, एक पिन को घुमाते ही यह चार्ज हो जाएगी।

विज्ञापन


आईटीएम, गीडा के बीटेक प्रथम वर्ष कंप्यूटर एंड साइंस ब्रांच के छात्र विनय चौधरी व प्रशांत ने इस विशेष जूते को तैयार किया है। इस मॉडल को उन्होंने कॉलेज के मैकेनिकल विभाग के विभागाध्यक्ष विनीत राय की देखरेख में बनाया है। छात्रों का दावा है कि ये जूते सेना के जवानों के लिए काफी मददगार साबित होंगे।
विज्ञापन


विनय ने बताया कि अक्सर सुनने को मिलता है कि लेह, लद्दाख, रोहतांग आदि जगहों पर तैनात सेना के जवान अपने क्षेत्र में बिछाई गई लैंडमाइंस की चपेट में आकर जान गंवा देते हैं। इसके अलावा तापमान इतना कम होता है कि पैरों की अंगुलियां काम करना बंद कर देती हैं। इन्हीं समस्याओं से निजात देने के लिए दोनों को इस तरह के जूते बनाने की प्रेरणा मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

तीन तरह से करेगा सचेत

लैंडमाइंस के करीब आते ही ये विशेष जूते तीन तरह से सचेत करेंगे। इसमें एक ट्रांसमीटर लगाया गया है, जो लैंडमाइंस के पास आते ही सक्रिय हो जाएगा। पहले जूतों में लाइट जलने लगेगी। इसके बाद अलार्म भी बजने लगेगा। इसके अलावा जूते की सोल वायब्रेट (कंपन) भी करेगी।

ऐसे चार्ज होगी बैटरी
छात्र विनय एवं प्रशांत ने बताया कि स्मार्ट जूतों में छह वोल्ट की बैटरी लगाई गई है। जिसे डायनमो से जोड़ा गया है। डायनमो को एक पिन से घुमाना पड़ेगा। करीब दस मिनट में बैटरी पूरी तरह से चार्ज हो जाएगी। बैटरी एक बार चार्ज होने पर चार से पांच दिनों तक काम करेगी।

हीटिंग प्लेट से गर्म होंगे जूते
छात्रों ने बताया कि स्मार्ट शूज में दो एमएम की एक हिटिंग प्लेट लगाई गई है। जिसे जरूरत पड़ने पर जूते में लगे एक बटन की मदद से गर्म किया जाता सकता है। यह प्लेट तापमान कम होते ही ऑटोमेटिक काम करने लगे, अब वे इस पर शोध कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed