{"_id":"5e25e5168ebc3e4b5b6f502c","slug":"shocking-news-child-dead-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम की मौत का कारण बनी स्वेटर बुनने की सलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासूम की मौत का कारण बनी स्वेटर बुनने की सलाई
Mon, 20 Jan 2020 11:06 PM IST
विजय जैन
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कलवारी (गोरखपुर)।
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कलवारी (गोरखपुर)।
Published by: विजय जैन
Updated Mon, 20 Jan 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
बच्चे की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर जिले से एक बड़ी खबर आ रही है। जहां स्वेटर बुनने की सलाई ही बच्चे के मौत का कारण बन गई। घटना कलवारी थाना क्षेत्र के लोनहा गांव की है। सोमवार की शाम स्वेटर बुनने की सलाई लेकर छत पर खेल रहा मासूम अचानक नीचे गिर गया। सलाई उसके गले के आर पार हो गई। घटना गांव के पतई के चार वर्षीय बेटे अश्वनी के साथ हुई।
उसके चीखने चिल्लाने पर घरवालों को जानकारी हुई। परिजन आनन फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरहा ले गए, जहां चिकित्सकों नें हालत नाजुक देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अश्वनी अपने माता पिता का इकलौता बेटा था। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था।