फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Shivpal Singh Yadav targets BJP in Basti

मिशन 2022: शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा पर साधा निशाना, सपा से गठबंधन का दिया संकेत

Thu, 11 Nov 2021 05:03 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Thu, 11 Nov 2021 05:03 PM IST
सार

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ सम्मेलन किया। उन्होंने कहा कि भाजपा को हराने के लिये कोई भी कुर्बानी देने को तैयार।

 

विज्ञापन
Shivpal Singh Yadav targets BJP in Basti
शिवपाल सिंह यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि बस्ती से उनका निकट का नाता है। जिस बस्ती को भारतेंदु हरिश्चन्द्र ने कहा था कि ‘बस्ती को बस्ती कहूं तो काको कहूं उजाड़, उसे विकसित करने के लिये मंत्री रहते अनेक योजनायें दी। कहा कि अवसर मिला तो जिले में नई चीनी मिल शुरू कराने के साथ ही बंद पड़ी चीनी मिलों को चलवाया जायेगा।

विज्ञापन


प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष केडीसी के निकट स्थित एक मैरेज हाल में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। कहा कि वे पिछले दो साल से सपा से मिल कर पार्टी को नया आयाम देने का प्रयास कर रहे हैं, जो भी करना है अखिलेश जल्दी करें, चाहे गठबंधन करें या विलय करें लेकिन हमारे लोगों का सम्मान होना चाहिए, जो लोग हमारे साथ हैं, उनको सम्मानजनक तरीके से सीटें मिलनी चाहिए।
विज्ञापन


उन्होने पूर्व राज्यमंत्री श्रीपति सिंह और प्रदेश महासचिव विपिन त्रिपाठी के योगदान की सराहना करते हुये कहा कि निष्ठावान कार्यकर्ताओं की ताकत से ही सूबे में बदलाव आयेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा लेकर निकले प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव का पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने शिव हर्ष किसान पीजी कालेज के निकट स्थित एक मैरेज हाल में फूल मालाओं के साथ जिलाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह विपिन के संयोजन में स्वागत किया।

उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुये कहा कि जनता सत्ता परिवर्तन का मन बना चुकी है और भाजपा को परास्त करने के लिये वे हर स्तर पर प्रयास करेंगे। कहा कि कृषि कानून किसानों के हित में नहीं है, भाजपा अन्नदाता किसानों को मजदूर बनाने का षड़यंत्र कर रही है।

 

सरकार बनी तो स्नातक पास को पांच लाख तत्काल मिलेगा

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने कहा कि उनकी सरकार बनी तो बेरोजगारी पर अंकुश के लिए तमाम योजनाएं दी जाएंगी। स्नातक पास होते ही सभी को पांच-पांच लाख रुपये दिए जाएंगे, जिससे वे नौकरी मिलने तक अपना काम कर सकें।

कहा कि पार्टी का एजेंडा है कि हर परिवार के एक बेटा या बेटी को सरकारी नौकरी दी जाएगी, किसानों के शोषण वाले सारे कानून वापस लिए जाएंगे। सभी को तीन सौ यूनिट बिजली भी निशुल्क दी जाएगी।

राष्ट्रीय अध्यक्ष बृहस्पतिवार को शहर के एक होटल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। वे यहां सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा लेकर आए। देर रात जिला मुख्यालय पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। कहा कि भाजपा को हटाने के लिए वह बिना शर्त किसी भी दल से समझौता करने को तैयार हैं। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव से वे इस मुद्दे पर सबसे पहले बात करेंगे। यदि बात बन गई तो पार्टी सपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी।

उन्होंने कहा कि फिलहाल अभी कोई शर्त नहीं रखी गई है, मगर समय आने पर इसका खुलासा होगा। भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि जिन मुद्दों को लेकर सत्तारुढ़ भाजपा गद्दी पर पहुंची है। वह सब भुला दिया। सबका साथ सबका विकास केवल नारा बन कर रह गया है। सभी मुद्दों पर भाजपा फेल हो गई है।

कहा कि भाजपा केवल धर्म आधारित एजेंडा लेकर काम करती है, जबकि अपने देश में सभी धर्म व जातियों के लोग रहते हैं। देश पर सबका अधिकार है। कहा कि बिना प्रसपा के कोई भी दल सरकार नहीं बना सकता। समाज हित में जितने भी मुद्दे हैं वही पार्टी का भी मुद्दा है।

पूर्व राज्य मंत्री श्रीपति सिंह ने कहा कि सपा को विस्तार देने में  शिवपाल सिंह यादव ने सर्वाधिक योगदान दिया है, सपा नेतृत्व को इस पर गंभीरता से विचार करना होगा। सभा को राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव, प्रदेश अध्यक्ष सुन्दरलाल लोधी, विपिन त्रिपाठी, प्रदेश महासचिव  अजय त्रिपाठी ‘मुन्ना’ अजय पाण्डेय, दिनेश सिंह यादव, बीरपाल सिंह, गौतम यादव आदि ने सम्बोधित किया। संचालन महासचिव एबादुलहक ने किया। जिलाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह विपिन ने आभार प्रदर्शन किया।

    इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव कुसुम मिश्र, शालू यादव, वृजेश द्विवेदी, पंकज सिंह, विजय यादव, राजेश शुक्ल, कैलाश मोहन श्रीवास्तव, एजाज अहमद, सतीश पाण्डेय, शुभम उपाध्याय, अंकुश प्रताप सिंह, लालचंद यादव, दीपक सिंह, सोनू गौड़, मोनू खान, समीर खान, अमित पाण्डेय, संजय शर्मा, राम अशीष विश्वकर्मा, सुभाष यादव, सांवरजीत यादव, गगन पाण्डेय, गुड्डू पाण्डेय, चन्द्र प्रकाश पाण्डेय, योगेन्द्र सिंह सोनू आदि मौजूद रहे।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed