फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   'Shastra-mev Jayate' (Victory through Arms) is the core principle of the Shiv Shakti Akhada; the very existence of Hindus will be preserved only through the bearing of arms.

Gorakhpur News: शस्त्र मेव जयते ही शिव शक्ति अखाड़ा का मूल, शस्त्र धारण से ही बचेगा हिंदुओं का अस्तित्व

Thu, 10 Sep 2026 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 10 Sep 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
'Shastra-mev Jayate' (Victory through Arms) is the core principle of the Shiv Shakti Akhada; the very existence of Hindus will be preserved only through the bearing of arms.

विज्ञापन
गोरखपुर। शिव शक्ति अखाड़ा कानपुर के संस्थापक महंत मधुराम शरण शिवा ने वर्तमान समय में हिंदू समाज के लिए अखाड़ा परंपरा के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शिव शक्ति अखाड़ा का नियम है कि उसके अनुयायी और संन्यासी शस्त्रधारी होंगे। अखाड़े की ओर से ‘शस्त्र मेव जयते’ का नारा दिया जाता है।
महंत मधुराम शरण शिवा बुधवार को शिवशक्ति लॉन में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने बताया कि 21 जातियों के 30 नौजवानों ने सशस्त्र संन्यास लिया है और ‘शस्त्र मेव जयते’ का नारा दिया है। उनके अनुसार, वर्तमान में 30 जिलों के 300 ब्लॉकों में पदयात्रा की जा चुकी है। इस दौरान 200 से 300 युवकों के संगठन तैयार किए गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इन युवाओं का संगठन विधर्मियों से लड़ने का काम करेगा। उनका दावा है कि कहीं भी हिंदू धर्म के खिलाफ कोई क्रिया होती है तो उसके फलस्वरूप हिंदू युवकों का यह समूह प्रतिक्रिया करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महंत ने कहा कि आगामी 14 सितंबर से गणेश महोत्सव शुरू होने वाला है। इस दौरान अखाड़ों की ओर से धर्म के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। हिंदुओं से अपील की जाएगी कि वे मनोरंजन पर खर्च होने वाली राशि का 25 प्रतिशत शस्त्रों पर खर्च करें, ताकि खत्म हो चुकी अखाड़ा परंपरा को पुनर्जीवित किया जा सके।

उन्होंने कहा कि अखाड़ों के होने से हिंदू युवक साहसी होता था, जबकि आज हिंदू समाज केवल मनोरंजन का साधन बनकर रह गया है। भारत विभाजन की त्रासदी को कोई नहीं भूला है। उन्होंने कहा कि यदि हिंदू शस्त्रधारी नहीं होगा तो उसके लिए अपना अस्तित्व बचा पाना मुश्किल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed