{"_id":"6acaaf98a9ca77e74200ec5f","slug":"sharp-kite-string-manjha-got-entangled-around-neck-while-riding-a-moped-on-the-ilahibagh-embankment-succumbed-at-the-district-hospital-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1480900-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: चाइनीज मांझे की चपेट में आने से युवक की मौत, चौकी इंचार्ज निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: चाइनीज मांझे की चपेट में आने से युवक की मौत, चौकी इंचार्ज निलंबित
विज्ञापन
- इलाहीबाग बंधे पर मोपेड से जाते समय गर्दन में फंसा धारदार मांझा, जिला अस्पताल में तोड़ा दम
- पत्नी, दो छोटे बच्चों और बुजुर्ग पिता की जिम्मेदारी उठाते थे रमेश, परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट
गोरखपुर। प्रतिबंध के बावजूद बिक रहे चाइनीज मांझे ने एक और परिवार की खुशियां छीन लीं। शनिवार दोपहर तिवारीपुर थाना क्षेत्र में इलाहीबाग बंधे पर मोपेड से दुकान जा रहे 35 वर्षीय रमेश कन्नौजिया की गर्दन में मांझा फंस गया। उन्होंने ब्रेक लगाया लेकिन तब तक गर्दन गंभीर रूप से कट चुकी थी। वह मोपेड समेत सड़क पर गिर पड़े। गर्दन से तेजी से खून बहने लगा। राहगीर उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इधर, हादसे के बाद एसपी सिटी ने डोमिनगढ़ चौकी प्रभारी आलोक सिंह को निलंबित कर दिया है।
सूरजकुंड निवासी रमेश किराने की दुकान पर काम करके परिवार का भरण-पोषण करते थे। रमेश की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वह घर में इकलौते कमाने वाले थे। कॉस्मेटिक (सौंदर्य प्रसाधन) की दुकान पर काम करके महीने में 10 से 12 हजार रुपये कमाते थे। उनके परिवार में पत्नी पुन्ना, नौ साल की बेटी अपर्णा, पांच साल का बेटा आर्यन और बुजुर्ग पिता फकीरे हैं। अब परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
रमेश के पिता फकीरे ने बताया कि उनका बेटा मोपेड से दुकान के लिए निकला था। करीब आधे घंटे बाद एक व्यक्ति घर पहुंचा और हादसे की जानकारी दी। परिवार के लोग जिला अस्पताल पहुंचे लेकिन तब तक रमेश की मौत हो चुकी थी। जिला अस्पताल के डॉ. आरडी रमन के मुताबिक, घायल को अस्पताल पहुंचने से पहले ही मृत घोषित किया जा चुका था। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया है। पोस्टमॉर्टम के बाद ही मौत की वजह और चोटों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
-- -
पति का चेहरा देखने के लिए जिद अड़ी रही पत्नी
हादसे की सूचना मिलने पर रमेश की पत्नी रोते-बिलखते जिला अस्पताल पहुंची। वह पति का चेहरा देखने की जिद करने लगी। शुरुआत में पुलिसकर्मियों ने उसे रोक दिया लेकिन बाद में चेहरा दिखाया गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।
--
अज्ञात के खिलाफ गैर इरादतन हत्या समेत अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। साथ ही डोमिनगढ़ चौकी प्रभारी आलोक सिंह को निलंबित कर दिया गया है। चाइनीज मांझे की बिक्री और इस्तेमाल रोकने के लिए अगले 48 घंटे तक अभियान चलाया जाएगा। मांझा बेचते पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- निमिष पाटील, एसपी सिटी