{"_id":"66947270467e0ecf1b0ef224","slug":"shano-was-taken-out-from-various-imambaras-with-great-enthusiasm-gorakhpur-news-c-7-1-gkp1046-620480-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: शानो शौकत के साथ विभिन्न इमामबाड़ों से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: शानो शौकत के साथ विभिन्न इमामबाड़ों से निकाला
विज्ञापन
गोरखपुर। मोहर्रम पर जुलूसों के निकाले जाने का सिलसिला जारी है। रविवार को सातवीं मोहर्रम पर विभिन्न इमामबाड़ों से शानो शौकत के साथ जुलूस निकाले गए। इस दौरान इस्लामी परचम, रौशन चौकी ऊंटों की लंबी कतार के साथ घोड़ा, बैंड-बाजा भी शामिल होकर जुलूस की रौनक बढ़ा रहे थे। वहीं शहनाई वादक मातमी धुन बजाकर खेराजे अकीदत पेश कर रहे थे।
इमामबाड़ा रुद्दलपुर, बड़े काजीपुर, पुराना गोरखपुर, जाफरा बाजार, हजारीपुर, माधोपुर, जमुनहिया बाग, रसूलपुर, हुमायूंपुर, अलीनगर, बहरामपुर, बुलाकीपुर के अलावा छोटे काजीपुर, शामरूफ, धम्माल मोहल्ला सहित विभिन्न इमामबाड़ों के जुलूस अदबो ऐहतराम के साथ निकाला गया। इमामबाड़ा मुतवल्लियान कमेटी के जिला अध्यक्ष सैयद इरशाद अहमद की टीम ने चरन लाल चौराहे पर अपनी टीम के साथ मुतवल्लियों और अखाड़े के उस्तादों का स्वागत किया। इसमें तौकीर आलम, हाजी सोहराब खान, सैय्यद वसीम इकबाल, शकील शाही, मिन्नत गोरखपुरी, फजल खान, मोहम्मद अनीस, मुमताज अंसारी, कैस अख्तर सहित तमाम लोग उपस्थित थे।
000000000000
लाठी फेंक प्रतियोगिता में हैरतअंगेज प्रदर्शन
गोरखपुर। इमामचौक मुतवल्ली एक्शन कमेटी की ओर से इस्माईलपुर तकिया के मैदान में लाठी फेंक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संयोजक एवं कमेटी कन्वीनर हाजी कलीम अहमद फरजंद एवं कमेटी अध्यक्ष अब्दुल्लाह की सानिध्य में प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसका उद्घाटन खैरुल बशर और इकरार अहमद ने किया। प्रतियोगिता में दर्जनों टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन
प्रतियोगिता की शुरुआत सभी टीमों ने एक-एक कर सलामी, बाना, लाठी, फरसा, बल्लम, तलवार पर आधारित हैरतअंगेज खेल की नुमाइश से की। जिसे देख मौजूद दर्शक हैरत में पड़ गए। मुख्य अतिथि खैरुल बशर ने कहा कि प्रतियोगिता से आपसी प्रेम और भाईचारे को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कहा कि लाठी के खेल को बरकरार रखने की जरूरत है। वरिष्ठ समाजसेवी हाजी खुर्शीद आलम ने कहा कि लाठी का खेल सदियों पुराना खेल है। इस खेल की हिफाजत सभी को करने की आवश्यकता है। अध्यक्षता करते हुए इकरार अहमद ने कहा कि लाठी खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ी काफी जोखिम भरा प्रदर्शन करते हैं। संचालन मुर्तजा हुसैन रहमानी ने किया। आखिर में खिलाड़ियों को अतिथियों ने सम्मानित किया। कार्यक्रम संयोजक एवं कमेटी कन्वीनर हाजी कलीम अहमद फरजंद एवं कमेटी अध्यक्ष अब्दुल्लाह ने सभी मेहमानों का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर पार्षद शहाब अंसारी, गुफरान समद, शकील अहमद अंसारी, मेराज अंसारी, सैयद शहाब अहमद, गुलाम सरवर वारसी, डाॅ. एम सेराज सलमानी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।