{"_id":"67de6e1b94daecbc7102e7d3","slug":"shankh-air-started-preparations-for-gorakhpur-to-lucknow-service-may-start-from-may-19-2025-03-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: जल्द शुरू होगी गोरखपुर से लखनऊ की उड़ान, जानिए किस एयर ने शुरू की तैयारी- ये है संभावित तारीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: जल्द शुरू होगी गोरखपुर से लखनऊ की उड़ान, जानिए किस एयर ने शुरू की तैयारी- ये है संभावित तारीख
Sat, 22 Mar 2025 01:30 PM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: रोहित सिंह
Updated Sat, 22 Mar 2025 01:30 PM IST
सार
गोरखपुर से लखनऊ के लिए पहले एयर एलायंस की उड़ान संचालित होती थी, जो क्षेत्रीय संपर्क योजना (RCS) के तहत 28 मार्च 2021 को शुरू हुई थी। यह उड़ान गोरखपुर से दिल्ली जाने वाले एटीआर विमान के जरिये संचालित की जाती थी।
विज्ञापन
शंख एयर
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए फिर उड़ान शुरू करने की तैयारी चल रही है। करीब एक साल बाद इस रूट पर सीधी हवाई सेवा का लाभ यात्री ले सकेंगे। 15 मई से शंख एयर की उड़ान शुरू होने की संभावना है। कंपनी ने गोरखपुर एयरपोर्ट प्रशासन से अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) के साथ टर्मिनल में कार्यालय के लिए जगह मांगी है।
विज्ञापन
गोरखपुर से लखनऊ के लिए पहले एयर एलायंस की उड़ान संचालित होती थी, जो क्षेत्रीय संपर्क योजना (RCS) के तहत 28 मार्च 2021 को शुरू हुई थी। यह उड़ान गोरखपुर से दिल्ली जाने वाले एटीआर विमान के जरिये संचालित की जाती थी।
विज्ञापन
रोजाना दिन में 11:45 बजे गोरखपुर से लखनऊ के लिए उड़ान भरने वाला यह विमान दोपहर 2:10 बजे वापस गोरखपुर आकर दिल्ली के लिए रवाना होता था। लेकिन एक साल पहले यह सेवा बंद हो गई। इससे यात्रियों को बस और ट्रेन का सहारा लेना पड़ रहा था।
विज्ञापन
नए विमानन सेवा की शुरुआत होने से यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी। फिलहाल, गोरखपुर से लखनऊ जाने के लिए ट्रेन या सड़क मार्ग से सफर करना पड़ता है। इसमें चार से सात घंटे तक लगते हैं। हवाई सेवा शुरू होने के बाद यह सफर महज 40 मिनट में पूरा किया जा सकेगा। एयरपोर्ट के निदेशक आरके पराशर ने बताया कि कंपनी ने जगह मांगी है।