फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Shankaracharya Vidhu Shekhar of Sringeri Math visited Gorakhpur Geeta Press. will meet CM Yogi

Gorakhpur News: श्रृंगेरी मठ के शंकराचार्य विधु शेखर ने किया गीता प्रेस का दर्शन- CM योगी से भी होगी भेंट

Wed, 12 Feb 2025 01:47 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: रोहित सिंह Updated Wed, 12 Feb 2025 01:47 PM IST
सार

आशीर्वाद स्वरुप शंकराचार्य विधु शेखर भारती ने कहा कि यहां के चित्रों में काफी भाव देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म के दो ही प्रधान उपदेश हैं। एक भगवान की आराधना दूसरा परोपकार करना। उन्होंने कहा कि भगवान के विचारों को लोगों तक उनकी भाषा में पहुंचने का कार्य गीता प्रेस कर रहा है।

विज्ञापन
Shankaracharya Vidhu Shekhar of Sringeri Math visited Gorakhpur Geeta Press. will meet CM Yogi
गीता प्रेस में निरीक्षण करते शंकाराचार्य - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

श्रृंगेरी मठ शारदा पीठ के शंकराचार्य विधु शेखर भारती ने बुधवार को गीता प्रेस का दर्शन किया। उनका स्वागत गीता प्रेस की दृष्टि देवी दयाल अग्रवाल ने किया। इसके बाद उन्होंने गीता प्रेस की सभी छपाई मशीनों को देखा तथा उनके बारे में विस्तृत जानकारी ली।

विज्ञापन


इसके बाद वह लीला चित्र मंदिर पहुंचे, जहां भगवान के विभिन्न लीलाओं तथा चित्रों का अवलोकन किया तथा उनके बारे में जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने आशीर्वाद स्वरुप कहा कि यहां के चित्रों में काफी भाव देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म के दो ही प्रधान उपदेश हैं।

विज्ञापन

Shankaracharya Vidhu Shekhar of Sringeri Math visited Gorakhpur Geeta Press. will meet CM Yogi
शंकराचार्य विधु शेखर भारती - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एक भगवान की आराधना दूसरा परोपकार करना। उन्होंने कहा कि भगवान के विचारों को लोगों तक उनकी भाषा में पहुंचने का कार्य गीता प्रेस कर रहा है। उन्होंने कहा कि मोक्ष प्राप्ति के तीन मार्ग कम भक्ति व ज्ञान है। यह मनुष्य इसी जन्म में कर सकता है।


उन्होंने कल्याण पुस्तिका की सराहना करते हुए कहा कि कल्याण पुस्तिका में हमारे पीठ का भी संदेश छपता है। यह बहुत ही अच्छी बात है। अगर शुद्ध हिंदी सीखना हो तो कल्याण पुस्तिका का अवलोकन जरूर करें। अंत में उन्होंने भक्तों को आशीर्वाद देते हुए विजिटर बुक में भी अपने विचार लिखे।

बुधवार को सीएम योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर आगमन पर शंकराचार्य विधु शेखर भारती और सीएम योगी की भी भेंट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed