फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Shab-e-Barat: Prayed to Allah and sought blessings

शब-ए-बरात: अल्लाह की इबादत कर मांगी दुआ

Mon, 26 Feb 2024 01:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Feb 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
Shab-e-Barat: Prayed to Allah and sought blessings
शब ए बारात के मौके पर इमामबाड़ा स्टेट में स्टेट के सज्जादानसीन अदनान फर्रूख शाह मियां साहब हजरत
महानगर में रवायत और अकीदत से मनाया गया शब-ए-बरात
विज्ञापन

मस्जिदों, दरगाहों और कब्रिस्तानों में पहुंचे अकीदतमंद
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। शब-ए-बरात रवायत और अकीदत के साथ मनाया गया। मुसलमानों ने रातभर इबादत कर दुआ मांगी। लोग गुनाहों की निजात की रात में तौबा व अस्तगफार करते रहे। मुस्लिम समाज ने इबादत के साथ पुरखों को भी याद किया।
दरगाहों और कब्रिस्तानों पर हाजिरी दी। शाम की नमाज पढ़कर लोग इबादत में जुट गए, जिसका सिलसिला सुबह तक जारी रहा। हजरत उवैस करनी व पुरखों के नाम पर लजीज पकवानों व विविध प्रकार के चने, सूजी, गरी के हलवा पर फातिहा पढ़ी गई। मस्जिद, दरगाह व कब्रिस्तानों पर रोशनी के इंतजाम किए गए थे। मस्जिद और दरगाह को झालरों के जरिए सजाया गया था। मस्जिद और घरों में रातभर इबादत होती रही। पुरुषों ने मस्जिद तो महिलाओं ने घरों में इबादत कर बरकत की दुआ मांगी।
विज्ञापन

मरकजी मदीना जामा मस्जिद रेती चौक, रसूलपुर जामा मस्जिद, काजी जी की मस्जिद इस्माइलपुर, शाही मस्जिद तकिया कवलदह रसूलपुर, नूरी मस्जिद चक्शा हुसैन, नूरी मस्जिद तुर्कमानपुर, सब्जपोश हाउस मस्जिद जाफरा बाजरा, सुन्नी बहादुरिया जामा मस्जिद रहमतनगर, चिश्तिया मस्जिद बक्शीपुर, गाजी मस्जिद गाजी रौजा, गौसिया जामा मस्जिद छोटे काजीपुर सहित शहर की छोटी-बड़ी तमाम मस्जिदों में लोगों की भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुस्लिम बाहुल्य इलाकों रसूलपुर, जाफरा बाजार, गाजी रौजा, अहमदनगर चक्शा हुसैन, रहमतनगर, खूनीपुर, इस्माइलपुर, जाहिदाबाद, पुराना गोरखपुर, गोरखनाथ, तिवारीपुर, उर्दू बाजार, रेती, शाहमारूफ आदि में रातभर मेले जैसा माहौल रहा।
वहीं प्रमुख दरगाहें जियारत करने वालों से गुलजार नजर आईं। लोगों ने नार्मल स्थित दरगाह हजरत मुबारक खां शहीद, धर्मशाला बाजार स्थित हजरत नक्को शाह बाबा, गोलघर स्थित हजरत तोता मैना शाह, दादा मियां मजार नसीराबाद सहित तमाम बुजुर्गों की दरगाहों पर फातिहा पढ़कर अल्लाह से अपने लिए भलाई की दुआ मांगी।
अकीदतमंदों ने शहर के हजरत मुबारक खां शहीद कब्रिस्तान नार्मल, कच्ची बाग कब्रिस्तान निजामपुर, गोरखनाथ कब्रिस्तान, बाले मियां मैदान कब्रिस्तान बहरामपुर सहित शहर के तमाम कब्रिस्तानों पर जा कर अपने पूर्वजों के लिए फातिहा पढ़ी। कब्रिस्तानों पर यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा। अकीदतमंदों को किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए खास इंतजाम किए गए थे। जगह-जगह लोगों के लिए चाय-पानी आदि के स्टॉल भी लगाए गए थे। सुबह फ्रज्र की नमाज के बाद यह सिलसिला खत्म हुआ। लोगों ने इस दौरान सहरी खा कर अगले दिन का रोजा रखा।

---------

शीश महल दरगाह पर जियारत के लिए उमड़े रहे जायरीन
शीश महल दरगाह जाफरा बाजार स्थित सैयद गाजी मोमिन शीश अली शाह के दरगाह पर शब-ए-बरात के मुबारक मौके पर गद्दीनशीन सज्जाद अली रहमानी की कयादत में पूरी रात इबादत की गई। इस अवसर पर शीश महल दरगाह जाफरा बाजार के गद्दीनशीन सज्जाद अली रहमानी, मुर्तजा हुसैन रहमानी, मुहम्मद अय्यूब अंसारी, आकिब कुरैशी अंग्रेज, उत्तम गुप्ता, राज कुमार सिंह, अभिमन्यु सोनकर, शुकरुल्लाह, कासिम अली आदि मौजूद रहे।


----------

मियां साहब ने पढ़ी फातिहा
शब ए बारात के मौके पर इमामबाड़ा स्टेट में स्टेट के सज्जादानसीन अदनान फर्रूख अली शाह मियां साहब हजरत बाबा रोशन अली शाह के आस्ताने पर फातिहा पढ़ी। उनके साथ इमामबाड़ा मुतवल्लिआन कमेटी के जिला अध्यक्ष सैयद इरशाद अहमद, हाजी सोहराब, मंजूर आलम, सैयद वसीम इकबाल, समद गुफरान, शकील शाही आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed