फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, Sexually exploiting a student on the pretext of marriage, demanding money by making her pornogra

Gorakhpur News: शादी का झांसा देकर छात्रा से यौन शोषण, अश्लील वीडियो वायरल कर मांग रहा रुपये

Thu, 03 Jul 2025 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 03 Jul 2025 12:48 AM IST
सार

आरोप है कि युवक ने पहले उसे शादी का झांसा देकर मंदिर में सगाई की। इसके बाद उसे अपने गांव ले गया। जहां उसे पत्नी के तरह रखा। इसके बाद वह दोबारा अपने किराए के कमरे में आ गई। बीते 26 जून को वह उसे कुसम्ही जंगल स्थित एक मंदिर में शादी करने की बात कहकर अपने साथ ले गया।

विज्ञापन
In Gorakhpur, Sexually exploiting a student on the pretext of marriage, demanding money by making her pornogra
युवती सांकेतिक फोटो - फोटो : AI Generated

विस्तार

गोरखनाथ इलाके में किराए पर कमरा लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही छात्रा से फुल्की का ठेला लगाने वाले युवक ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर दोस्तों और रिश्तेदारों से रुपये मांग रहा है।

विज्ञापन


थाने में सुनवाई न होने पर पीड़ित छात्रा ने बुधवार एसएसपी कार्यालय पहुंचकर कार्रवाई की मांग की है। देवरिया के सलेमपुर इलाके की रहने वाली छात्रा ने बताया कि गोरखनाथ इलाके में किराये का कमरा लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है। इस दौरान उसकी मुलाकात बिहार के हमीरपुर निवासी एक युवक से हुई, जो गोरखनाथ इलाके के एक मंदिर के पास फुल्की बेचने का काम करता है।
विज्ञापन


आरोप है कि युवक ने पहले उसे शादी का झांसा देकर मंदिर में सगाई की। इसके बाद उसे अपने गांव ले गया। जहां उसे पत्नी के तरह रखा। इसके बाद वह दोबारा अपने किराए के कमरे में आ गई। बीते 26 जून को वह उसे कुसम्ही जंगल स्थित एक मंदिर में शादी करने की बात कहकर अपने साथ ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां उसे जंगल में ले जाकर यौनशोषण किया, फिर उसके मोबाइल छीनकर इंस्टाग्राम व फेसबुक आईडी से फोटो एडिट कर अश्लील वीडियो और फोटो बना लिया। इसके बाद उसके दोस्तों व रिश्तेदारों को भेजकर रुपये की मांग करने लगा। उसे छह हजार रुपये ऑनलाइन भेजी भी, लेकिन इसके बाद भी वह बदनाम कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed