फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   sewer line to be laid in gorakhpur at a cost of 561 crore

खुशखबर: 561 करोड़ की लागत से गोरखपुर में बिछेगी सीवर लाइन, शासन ने दी मंजूरी

Wed, 09 Nov 2022 10:10 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 09 Nov 2022 10:10 AM IST
सार

सीवर लाइन बिछाने के साथ ही रोहिन नदी के पहले 30 एमएलडी की क्षमता का सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की स्थापना की जाएगी। विकासनगर में 15 एमएलडी क्षमता का 15 इंटरमीडिएट पंपिंग स्टेशन बनाया जाएगा। इसकी सहायता से सीवेज को एसटीपी तक पहुंचाया जाएगा।

विज्ञापन
sewer line to be laid in gorakhpur at a cost of 561 crore
सीवर - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

गोरखपुर शहर के कई और इलाकों में सीवर लाइन बिछाई जाएगी। जोन सी पार्ट 2 के तहत शासन ने महानगर में 188.47 किलोमीटर लंबाई में सीवर लाइन बिछाने की मंजूरी दे दी है। सीवर लाइन पर 561 करोड़ 34 लाख रुपये खर्च होंगे। 23 वार्ड के 43 हजार 963 घरों को सीवर लाइन से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन


सीवर लाइन बिछाने के साथ ही रोहिन नदी के पहले 30 एमएलडी की क्षमता का सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की स्थापना की जाएगी। विकासनगर में 15 एमएलडी क्षमता का 15 इंटरमीडिएट पंपिंग स्टेशन बनाया जाएगा।
विज्ञापन


इसकी सहायता से सीवेज को एसटीपी तक पहुंचाया जाएगा। सीवर लाइन बिछाए जाने से शहर के 23 वार्डों  में जलभराव और गंदा पानी सड़क पर फैलने की समस्या का समाधान भी हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन वार्डों से गुजरेगी सीवर लाइन
वार्ड नंबर आठ, 16, 22, 44, 29, 70, 23, 43, 12, 39, 11, 48, 41, 69, 10, 61, 64, 49, 50, 58, 68

परियोजना प्रबंधक जल निगम रतनसेन सिंह ने कहा कि जोन सी पार्ट दो में सीवर लाइन बिछाने के लिए बजट को मंजूरी मिल गई है। जल्द ही प्रक्रिया पूरी कराकर सीवर लाइन बिछाने का काम शुरू कराया जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed