Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Several decisions taken regarding development and wildlife protection at the Zoological Garden Society meeting

Gorakhpur News: चिड़ियाघर में चिंपैंजी और जिराफ के लिए बनेंगे नए बाड़े, बदलेगा मास्टर लेआउट

Tue, 03 Nov 2026 02:58 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
Several decisions taken regarding development and wildlife protection at the Zoological Garden Society meeting
- प्राणि उद्यान सोसाइटी की बैठक में विकास और वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर कई फैसले
विज्ञापन


- रेस्क्यू किए गए जानवरों के लिए अस्पताल में बनेंगे चार नए सेल
- लक्ष्मीपुर से लाया जाएगा 102 साल पुराना रेल इंजन, लायन के बाड़े में बनेगा क्राल


गोरखपुर। चिड़ियाघर में अब चिंपैंजी और जिराफ को रखने के लिए नए बाड़े बनाए जाएंगे। इसके लिए चिड़ियाघर के मास्टर लेआउट में बदलाव किया जाएगा। वहीं, रेस्क्यू कर लाए जाने वाले वन्यजीवों को रखने के लिए अस्पताल परिसर में चार नए सेल बनाए जाएंगे।
इसके अलावा लायन के बाड़े में क्राल (वन्यजीवों को कुछ समय के लिए सुरक्षित रखने का स्थान) और दरियाई घोड़े के लिए नया तालाब तैयार किया जाएगा। सोमवार को प्राणि उद्यान सोसाइटी की बैठक में इन प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।
विज्ञापन

बाड़ा तैयार होने के बाद यहां चिंपैंजी और जिराफ को लाया जाएगा। प्रमुख सचिव वन एवं पर्यावरण महेंद्र प्रसाद अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में वन्यजीवों की सुरक्षा और बीमारियों से बचाव पर भी चर्चा हुई। बर्ड फ्लू जैसी संक्रामक बीमारियों से निपटने के लिए बाड़ों में जरूरी सुरक्षा इंतजाम करने और निगरानी व्यवस्था मजबूत करने पर जोर दिया गया। इसके साथ ही कीपर और स्वीपर को वन्यजीवों की देखभाल, साफ-सफाई और संक्रमण से बचाव के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिड़ियाघर में दर्शकों के आकर्षण के लिए सोहगीबरवा वन प्रभाग के लक्ष्मीपुर से 102 साल पुराना रेल इंजन लाने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी गई। इसे प्राणि उद्यान में प्रदर्शित किया जाएगा। बैठक में वित्तीय वर्ष के लिए 6.22 करोड़ रुपये का बजट भी स्वीकृत किया गया। इससे वन्यजीवों के भोजन, कर्मचारियों के वेतन और विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों पर खर्च किया जाएगा।
बैठक में प्रमुख सचिव वन एवं पर्यावरण महेंद्र प्रसाद अग्रवाल, प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्यजीव अनुराधा बेमुरी, वन निगम के एमडी एपी सिंह, मुख्य वन संरक्षक डॉ. बीसी ब्रह्मा, निदेशक सूरज कुमार, डीएफओ शुभम सिंह और उपनिदेशक डॉ. योगेश प्रताप सिंह मौजूद रहे। ऑनलाइन माध्यम से प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील चौधरी, वाइल्डलाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के डॉ. पराग निगम और आईवीआरआई बरेली के डॉ. एम पावड़े भी जुड़े।




नौका विहार की तरफ प्रवेश द्वार बनाने का सुझाव
शासन की ओर से विशेष आमंत्रित सदस्य अरविंद विक्रम चौधरी ने दर्शकों की सुविधाएं बढ़ाने के सुझाव दिए। उन्होंने लंबे समय से बंद कैंटीन को तत्काल शुरू कराने, परिसर में गोल्फ कार्ट की व्यवस्था करने और दर्शकों को निशुल्क पेयजल उपलब्ध कराने पर जोर दिया। बच्चों के लिए वन्यजीवों से जुड़ी ज्ञानवर्धक जानकारी वाले साइनबोर्ड और आकर्षक गतिविधियां शुरू करने का भी सुझाव दिया। उन्होंने जिराफ, चिंपैंजी, हुक्कू बंदर के बाड़ों को बनाने का प्रस्ताव दिया, इसके साथ ही साथ रेस्क्यू वैन भी क्रय किये जाने का प्रस्ताव रखा जिस पर समिति ने सहमति दी। इसके अलावा नौका विहार फेज दो की तरफ चिड़ियाघर का एक प्रवेश द्वार बनाने का सुझाव दिया, जिससे यहां पर्यटकों की संख्या बढ़ सके। साथ ही पक्षियों के लिए एक बड़ी वॉक इन एवरी बनाने का सुझाव दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed