{"_id":"600c2e768ebc3e2f81108a2c","slug":"seven-vehicles-collided-within-20-minutes-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: 20 मिनट के अंदर आपस में टकराई सात गाड़ियां, रफ्तार धीमी होने से बचा बड़ा हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: 20 मिनट के अंदर आपस में टकराई सात गाड़ियां, रफ्तार धीमी होने से बचा बड़ा हादसा
Sat, 23 Jan 2021 07:41 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 23 Jan 2021 07:41 PM IST
विज्ञापन
घना कोहरा।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर के खोराबार इलाके के जगदीशपुर कस्बे में शनिवार की सुबह घने कोहरे की वजह से तीन हादसों में सात गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इन हादसों में पांच लोग घायल हो गए। कोहरे की वजह से गाड़ियों की रफ्तार धीमी थी, ऐेसे में बड़ा हादसा बचा।
जानकारी के मुताबिक, शनिवार की सुबह लगभग आठ बजे बीस मिनट के अंतराल पर तीन हादसे हो गए। सबसे पहले दो ट्रक आपस में टकरा गए। वहीं लगभग 50 मीटर पीछे चल रही बस में दूसरे ट्रक ने ठोकर मार दी। उसके पीछे कंटेनर, ट्रैक्टर ट्राली व ट्रक की आपस में भिड़ंत हो गई।
सभी हादसे 20 मिनट के भीतर ही हुए। इसमें बस ड्राइवर कुशीनगर कसया निवासी नंदलाल गिरी, शाहजहांपुर निवासी रामकेवल, उनकी पत्नी मंजू और पुत्री पूनम और देवरिया के रामपुर दुबे निवासी सुनील यादव घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
कोहरे की वजह से ट्रक पलटा
वहीं चिलुआताल के चिउटहा के पास कोहरे के कारण गोलंबर से टकराकर ट्रक फोरलेन के नीचे जा गिरी। संयोग अच्छा था कि चालक को चोट नहीं आई और वह बाल-बाल बच गया।