फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Seven vehicles collided within 20 minutes Gorakhpur

गोरखपुर: 20 मिनट के अंदर आपस में टकराई सात गाड़ियां, रफ्तार धीमी होने से बचा बड़ा हादसा

Sat, 23 Jan 2021 07:41 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 23 Jan 2021 07:41 PM IST
विज्ञापन
Seven vehicles collided within 20 minutes Gorakhpur
घना कोहरा। - फोटो : amar ujala
गोरखपुर के खोराबार इलाके के जगदीशपुर कस्बे में शनिवार की सुबह घने कोहरे की वजह से तीन हादसों में सात गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इन हादसों में पांच लोग घायल हो गए। कोहरे की वजह से गाड़ियों की रफ्तार धीमी थी, ऐेसे में बड़ा हादसा बचा।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शनिवार की सुबह लगभग आठ बजे बीस मिनट के अंतराल पर तीन हादसे हो गए। सबसे पहले दो ट्रक आपस में टकरा गए। वहीं लगभग 50 मीटर पीछे चल रही बस में दूसरे ट्रक ने ठोकर मार दी। उसके पीछे कंटेनर, ट्रैक्टर ट्राली व ट्रक की आपस में भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन


सभी हादसे 20 मिनट के भीतर ही हुए। इसमें बस ड्राइवर कुशीनगर कसया निवासी नंदलाल गिरी, शाहजहांपुर निवासी रामकेवल, उनकी पत्नी मंजू और पुत्री पूनम और देवरिया के रामपुर दुबे निवासी सुनील यादव घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोहरे की वजह से ट्रक पलटा
वहीं चिलुआताल के चिउटहा के पास कोहरे के कारण गोलंबर से टकराकर ट्रक फोरलेन के नीचे जा गिरी। संयोग अच्छा था कि चालक को चोट नहीं आई और वह बाल-बाल बच गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed