{"_id":"63a1682b1e619161a54ad946","slug":"seven-trains-will-be-run-by-changing-route","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रीगण कृपया ध्यान दें: रास्ता बदलकर चलाई जाएंगी सात ट्रेनें, यहां देखें पूरी सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रीगण कृपया ध्यान दें: रास्ता बदलकर चलाई जाएंगी सात ट्रेनें, यहां देखें पूरी सूची
Tue, 20 Dec 2022 01:15 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 20 Dec 2022 01:15 PM IST
सार
पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के बुढ़वल-सीतापुर रेल खंड पर स्थित विसवां-सरैयां स्टेशनों के बीच दोहरीकरण कार्य एवं 28 दिसंबर को मुख्य संरक्षा आयुक्त के निरीक्षण को देखते हुए सात ट्रेनों को रास्ता बदलकर चलाया जाएगा। ये ट्रेनें मार्ग बुढ़वल-सीतापुर-रोजा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बुढ़वल-बाराबंकी-लखनऊ-रोजा के रास्ते चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
भारतीय रेल
- फोटो : शटरस्टॉक्स
विस्तार
पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के बुढ़वल-सीतापुर रेल खंड पर स्थित विसवां-सरैयां स्टेशनों के बीच दोहरीकरण कार्य एवं 28 दिसंबर को मुख्य संरक्षा आयुक्त के निरीक्षण को देखते हुए सात ट्रेनों को रास्ता बदलकर चलाया जाएगा।
ये ट्रेनें मार्ग बुढ़वल-सीतापुर-रोजा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बुढ़वल-बाराबंकी-लखनऊ-रोजा के रास्ते चलाई जाएंगी। यह जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने दी।
मार्ग परिवर्तन
विज्ञापन
ये ट्रेनें मार्ग बुढ़वल-सीतापुर-रोजा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बुढ़वल-बाराबंकी-लखनऊ-रोजा के रास्ते चलाई जाएंगी। यह जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने दी।
विज्ञापन
मार्ग परिवर्तन
- सहरसा से 25 दिसंबर को चलने वाली सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस।
- आनन्द विहार टर्मिनस से 24 एवं 26 दिसंबर को चलने वाली आनंद विहार टर्मिनस-बापूधाम मोतीहारी एक्सप्रेस ।
- दरभंगा से 24 एवं 26 दिसंबर को चलने वाली दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस।
- अमृतसर से 24 एवं 26 दिसंबर को चलने वाली अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस।
- बापूधाम मोतीहारी से 25 दिसंबर को चलने वाली बापूधाम मोतीहारी-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस।
- कामाख्या से 25 दिसंबर को चलने वाली कामाख्या-श्रीमाता वैष्णव देवी कटरा एक्सप्रेस।
- अमृतसर से 26 दिसंबर को चलने वाली अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस।