फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   seven people died and eight injured in road account at nepal

नेपाल में भीषण सड़क हादसा: पाल्पा में बस पलटने से सात लोगों की मौत, आठ घायल

Sun, 02 Jan 2022 05:12 PM IST
Vikas Kumar अमर उजाला नेटवर्क, सोनौली
अमर उजाला नेटवर्क, सोनौली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 02 Jan 2022 05:12 PM IST
सार

स्थानीय लोगों के मुताबिक बस में करीब 35 यात्री सवार थे। अचानक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। लोगों में चीख-पुकार मच गई। वहीं आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

विज्ञापन
seven people died and eight injured in road account at nepal
पाल्पा में बस पलटने से सात लोगों की मौत - फोटो : amar ujala

विस्तार

नेपाल के पाल्पा जिले के रिबडीकोट गांवपालिका-3 के लगुवा में रविवार की सुबह एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि आठ लोग घायल हैं। हरठोक पुलिस चौकी के प्रमुख वीष्णु रेग्मी ने बताया कि हादसे में सात लोगों की मौत हुई है। आठ लोग घायल हैं। बस बुटवल से रुरुक्षेत्र जा रही थी।  

विज्ञापन


स्थानीय लोगों के मुताबिक बस में करीब 35 यात्री सवार थे। अचानक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। लोगों में चीख-पुकार मच गई। वहीं आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने बताया कि घायलों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया और इलाज के लिए तानसेन जिला मुख्यालय भेज दिया गया। बाकी सभी यात्रियों की स्थिति सामान्य है। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, दुर्घटना के बारे में जांच किया जा रहा है। जेसीबी से शव को बाहर निकालने की तैयारी की जा रही है। शवों की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed