फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Seven members of a gang involved in stealing passengers' bags in buses have been arrested.

Gorakhpur News: आगरा से जुड़े बिच्छू गैंग के तार, व्हाट्सएप कॉल पर ही करते थे बात

Tue, 05 May 2026 02:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Seven members of a gang involved in stealing passengers' bags in buses have been arrested.
गोरखपुर। कैंट पुलिस ने जिस बिच्छू गैंग को पकड़ा है, वह आगरा में रजिस्टर्ड है। यह आमतौर पर बसों में पहले यात्रियों का ध्यान भटकाते हैं और बैग काटकर सामान चोरी कर लेते हैं। खास बात यह है कि वारदात के दौरान कोई भी गुर्गा मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करता था। पहले ही सारी प्लानिंग के बाद ये वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस के मुताबिक, गिरोह के गुर्गे आपस में व्हाट्सएप कॉल पर ही बात करते थे ताकि आसानी से पकड़ में न आ सकें। इसके एक गुर्गे की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस की जांच में सामने आया है कि गोरखपुर से पहले इन्होंने प्रयागराज में एक वारदात को अंजाम दिया था। अक्सर यह एक शहर में वारदात के बाद उसे छोड़कर दूसरे शहर निकल जाते थे। इसी वजह से ये जल्द पकड़ में भी नहीं आते थे। सूत्रों ने बताया कि यूपी में प्रयागराज, आगरा, बरेली, फिरोजाबाद, अलीगढ़, बस्ती, बुलंदशहर, एटा, जौनपुर, गौतमबुद्धनगर, हापुड़, बागपत और मथुरा के अलावा इन्होंने बिहार में भी कई घटनाओं को अंजाम दिया है।
विज्ञापन

पुलिस की जांच में सामने आया कि गिरोह के गुर्गे शहर में आकर अलग-अलग होटल में रूम लेकर रहते थे। हर सुबह 3:30 बजे के आसपास इनका गैंग लीडर सभी गुर्गों को व्हाट्सएप कॉल करके जगाता था। इसके बाद 4:30 बजे के करीब वॉयस काॅल के जरिये घटना की जगह के बारे में बताया जाता था। इसके बाद सभी गुर्गे अपने-अपने जगह से निकल कर चिह्नित स्थान बस स्टेशन या रेलवे स्टेशन पर पहुंचते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है मामला
17 अप्रैल को गोरखपुर से फाजिलनगर जा रही एक बस में सहारनपुर के यात्री का बैग काटकर सामान चोरी कर लिया गया था। मामले में कैंट पुलिस ने बिच्छू गैंग के साथ गुर्गों को दबोचा था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फिरोजाबाद जिले के कॉलोनी लाइनपार के संत नगर चंदवार गेट निवासी विवेक कुमार, ललितेश, नरेंद्र, अर्जुन, हाथरस के सहपऊ इलाके के उधैना निवासी मुकेश कुमार और फिरोजाबाद जिले के उत्तर थाना क्षेत्र के जैन नगर निवासी नीरज कुमार के रूप में हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed