फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Seven lakh cash 20 lakh jewelry stolen in Gorakhpur

Gorakhpur News: गोरखपुर में सात लाख नकद, 20 लाख के गहने चोरी

Tue, 04 Apr 2023 11:21 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो खोराबार (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो खोराबार (गोरखपुर)। Published by: vivek shukla Updated Tue, 04 Apr 2023 11:21 AM IST
सार

बिहार प्रांत के सिवान जिले के जमालपुर निवासी धनंजय मिश्रा ने गुलरिहा इलाके के लक्ष्मीपुर गांव के बगल में मकान बनवाया है। धनंजय मिश्रा सऊदी अरब रहते हैं। जबकि, परिवार लक्ष्मीपुर में रहता है।
एक महीना पहले धनंजय अपने बेटे का जनेऊ कराने के लिए घर आए थे। शनिवार को दोनों बेटे आयुष और अंकित का जनेऊ संस्कार था।

विज्ञापन
Seven lakh cash 20 lakh jewelry stolen in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

गोरखपुर जिले में गुलरिहा इलाके के हरसेवकपुर नंबर दो स्थित लक्ष्मीपुर में रविवार रात गेट की बाउंड्रीवाल कूदकर अंदर गए चोर सात लाख रुपये और 20 लाख रुपये के गहने चोरी कर ले गए। बड़ी बात यह कि जिस घर में वारदात हुई है, उस घर में जनेऊ होने की वजह से 25 लोग मौजूद थे और किसी को भनक नहीं लगी। जाते समय चोर दरवाजे को बाहर से बंद कर दिए थे।

विज्ञापन


सोमवार सुबह जानकारी के बाद आसपास के लोगों ने दरवाजा खोला और फिर पुलिस को सूचना दी गई। खोजी कुत्ते और फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंची पुलिस जांच कर रही।

इसे भी पढ़ें: मंकी कैप पहन कर चोरी की फिर हो गया टकला, 22 कैमरों की मदद से पुलिस ने दबोचा
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बिहार प्रांत के सिवान जिले के जमालपुर निवासी धनंजय मिश्रा ने गुलरिहा इलाके के लक्ष्मीपुर गांव के बगल में मकान बनवाया है। धनंजय मिश्रा सऊदी अरब रहते हैं। जबकि, परिवार लक्ष्मीपुर में रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक महीना पहले धनंजय अपने बेटे का जनेऊ कराने के लिए घर आए थे। शनिवार को दोनों बेटे आयुष और अंकित का जनेऊ संस्कार था। जिसमें सगे संबंधित शामिल हुए। रविवार को घर में लगभग 25 लोग मौजूद थे। दो मंजिला मकान में रात को मुख्य दरवाजे को अंदर से बंद कर सभी सो गए।

सुबह उठे तो आलमारी खुली थी, बाहर से दरवाजा बंद था। किसी तरह लोगों ने दरवाजा खोला तो बैग बाहर फेंका था, सामान बिखरा पड़ा था। धनंजय ने बताया कि चोर गेट की चहारदीवारी फांद कर अंदर घुसे थे और मुख्य दरवाजे को उंगली के सहारे खोलकर अलग-अलग कमरों से नकदी व जेवर समेटने के बाद बाहर से दरवाजा बंद कर फरार हो गए। सोमवार की सुबह उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची गुलरिहा पुलिस छानबीन करने के बाद चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
 

रिश्तेदार का विदेशी करेंसी व गहने भी ले गए चोर

धनंजय मिश्रा के रिश्तेदार अजय मिश्रा जनेऊ कार्यक्रम में शामिल होने और मकान बनवाने के लिए शनिवार को सऊदी अरब से गोरखपुर आए थे। बिहार के सिवान जमालपुर निवासी अजय मिश्रा ने लक्ष्मीपुर में अपने रिश्तेदार के घर के पास जमीन खरीदी है। उसी में निर्माण कार्य कराना था। अजय ने बताया कि पांच लाख से अधिक विदेशी करेंसी (रियाल) और सोने के गहने थे। मकान निर्माण कराने के लिए विदेश (सऊदी अरब) में रुपये कमा कर इकट्ठा किए थे। सब चोर उठा ले गए।

मुंडन संस्कार में गए थे गांव, चोरों ने मकान खंगाला
शाहपुर इलाके के गंगा टोला स्थित झझवा पोखरा निवासी चंद्र प्रकाश मिश्रा बृहस्पतिवार को मकान में ताला बंद कर मुंडन संस्कार में शामिल होने बस्ती के मेहदावल गांव गए थे। इसी भी चोरों ने मौका देखकर मकान का ताला तोड़कर लगभग पांच लाख रुपये से अधिक के गहने, एक लाख रुपये नकद और जरूरी कागजात चोरी कर फरार हो गए थे। तीन दिन बाद गांव से चंद्रप्रकाश मकान पर पहुंचे तो चोरी की जानकारी हुई। पुलिस केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed