फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Seven corona infected found in Balua village at Gorakhpur

कोरोना का कहर: गोरखपुर के इस गांव में एक साथ मिले सात कोरोना संक्रमित, स्वास्थ्य महकमे में मचा हड़कंप

Thu, 12 Aug 2021 09:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 12 Aug 2021 09:36 AM IST
सार

बलुआ गांव में इससे पहले 12 मरीज मिल चुके हैं। वहीं पास के गांव में भी दो मरीज मिले थे। गांव के सर्वे के बाद धानी के अपर चिकित्साधिकारी ने पूरे क्षेत्र में वैक्सीनेशन कराने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Seven corona infected found in Balua village at Gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के कैंपियरगंज तहसील के बलुआ गांव में बुधवार को नौ साल की एक बच्ची समेत कोरोना के सात मरीज मिले हैं। इससे पहले इस गांव में 12 और बगल के गांव में दो संक्रमित मिल चुके हैं। इस तरह क्षेत्र में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 21 हो गई है। फिलहाल, सभी मरीजों को क्वारंटीन रहने का निर्देश दिया गया है। एक गांव में एक साथ इतने कोरोना संक्रमित मिलने से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप गया है।
विज्ञापन


बता दें कि जिले में कोरोना का संक्रमण लगभग समाप्त हो गया था, लेकिन पांच अगस्त से बलुआ गांव में कोरोना के मरीज मिलने लगे हैं। कुल 12 मरीजे मिलने के बाद मंगलवार को डब्लूएचओ की टीम के साथ अपर मुख्य चिकित्साधिकारी महराजगंज ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों का आरटीपीसीआर और एंटीजन किट से जांच कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


इसी क्रम में बुधवार को सात लोग एक ही गांव के संक्रमित पाए गए। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद घर पर क्वारंटीन किया गया है। बलुआ गांव के सर्वे के बाद धानी के अपर चिकित्साधिकारी ने पूरे क्षेत्र में वैक्सीनेशन कराने के निर्देश दिए हैं। बुधवार को धानी सीएचसी के डॉ. पीसी चौधरी, डॉ. नीरज सिंह सहित अन्य कर्मचारियों ने कोरोना संक्रमितों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा दी और हालत बेहतर बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी सीएचसी धानी डॉ. पीसी चौधरी ने बताया कि पूरे क्षेत्र में वैक्सीन लगाने से पूर्व लोगों की कोरोना जांच मौके पर की जा रही है। बलुआ गांव में 19 संक्रमित और खजुरगांवा व पचमा गांव में एक-एक संक्रमित मिले हैं।

संक्रमित में दो महिलाएं भी

बुधवार को बलुआ गांव में मिले सात कोरोना मरीजों में चार पुरुष, दो महिलाएं और एक लड़की शामिल है। सभी संक्रमित 50 वर्ष से कम उम्र के हैं।

नहीं पहुंची गोरखपुर की टीम
बलुआ गांव में लगातार कोरोना के संक्रमित मिलने के बाद सीएमओ ने गोरखपुर से स्वास्थ्य टीम भेजने का निर्देश दिया था। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में अभी तक गोरखपुर से स्वास्थ्य विभाग की टीम नहीं पहुंची है। कैंपियरगंज सीएचसी प्रभारी डॉ. भगवान प्रसाद का कहना है कि सीएमओ का उक्त गांव में जाने का अब तक कोई निर्देश प्राप्त नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed