फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, Service of warden who beat up girl students of Kasturba Vidyalaya terminated

Gorakhpur News: कस्तूरबा विद्यालय नें छात्राओं को पीटती थी वार्डेन, वीडियो वायरल- डीएम ने सेवा की समाप्त

Tue, 06 Aug 2024 10:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 06 Aug 2024 10:03 AM IST
सार

शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें खजनी के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में वार्डेन अर्चना पांडेय छात्रा को डंडे से मारते दिख रही हैं। इसके बाद वीडियो में ही एक-एक करके कई छात्राओं ने चोट दिखाते हुए वार्डेन पर मारने का आरोप लगाया गया। इस मामले की जानकारी होने पर बीएसए ने तीन सदस्यीय टीम जांच के लिए कस्तूरबा विद्यालय में शनिवार को भेजी। इसी रिपोर्ट के आधार पर डीएम की संस्तुति पर बीएसए ने कार्रवाई की है।
 

विज्ञापन
In Gorakhpur, Service of warden who beat up girl students of Kasturba Vidyalaya terminated
छात्रा की पिटाई का यही फोटो वायरल हुआ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय खजनी की छात्राओं को पीटने के आरोप में वार्डेन अर्चना पांडेय पर सोमवार को बड़ी कार्रवाई हुई है। जिलाधिकारी के अनुमोदन पर बीएसए रमेंद्र कुमार सिंह ने वार्डेन की संविदा समाप्त कर दी। सोमवार को वार्डेन ने लिखित स्पष्टीकरण बीएसए को सौंपा, जिसका परीक्षण किया गया। संविदा की सेवा शर्तों का उल्लंघन पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई।

विज्ञापन


शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें खजनी के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में वार्डेन अर्चना पांडेय छात्रा को डंडे से मारते दिख रही हैं। इसके बाद वीडियो में ही एक-एक करके कई छात्राओं ने चोट दिखाते हुए वार्डेन पर मारने का आरोप लगाया गया। इस मामले की जानकारी होने पर बीएसए ने तीन सदस्यीय टीम जांच के लिए कस्तूरबा विद्यालय में शनिवार को भेजी।
विज्ञापन


टीम से कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं ने बताया कि वार्डेन सीसीटीवी कैमरा बंद करके उनसे पूरे स्कूल में झाड़ू-पोछा लगवाती हैं। साबुन, तेल, सर्फ, सेनेटरी पैड और काॅपी मांगने पर अपशब्दों का प्रयोग करते हुए देने से मना कर दिया जाता है। फिनायल और एसिड से शौचालय साफ करवाया जाता है, इसके लिए उन्हें ब्रश भी नहीं दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रसोइया द्वारा भोजन पकाने में घोर लापरवाही बरती जाती है। वार्डेन द्वारा मेन्यू के अनुसार भोजन नहीं बनवाया जाता है। इन आरोपों के आधार पर जांच टीम ने रिपोर्ट तैयार कर बीएसए को सौंपी थी। इन आरोपों पर बीएसए ने वार्डेन से सोमवार को ऑफिस आकर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया था।


बीएसए रमेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि कस्तूरबा विद्यालय जाकर टीम ने जांच की थी। जिसमें वार्डेन पर कई गंभीर आरोप छात्राओं द्वारा लगाए गए थे। जांच में वार्डेन पर लगे आरोप सही पाए गए। शर्तों का उल्लंघन करने के आरोप में वार्डेन की संविदा समाप्त कर दी गई।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed