{"_id":"69efd804ccc9bf4674060124","slug":"separate-accidents-occurred-in-gagaha-and-sahajanwan-areas-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1302879-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: ट्रेलर की टक्कर से तीन घायल, अनियंत्रित कार बिजली के खंभे से टकराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: ट्रेलर की टक्कर से तीन घायल, अनियंत्रित कार बिजली के खंभे से टकराई
Tue, 28 Apr 2026 03:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Tue, 28 Apr 2026 03:11 AM IST
विज्ञापन
गगहा व सहजनवां क्षेत्र में हुईं अलग-अलग दुर्घटनाएं
एक हादसे में घायल युवक जिला अस्पताल रेफर, दूसरे में खंभा टूटने से बिजली आपूर्ति बाधित
गगहा/पाली। क्षेत्र में सोमवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गए, जबकि एक अन्य घटना में बड़ा हादसा बच गया। गगहा थाना क्षेत्र में ट्रेलर की टक्कर से कार सवार युवक घायल हो गए, वहीं सहजनवां क्षेत्र में अनियंत्रित कार बिजली के खंभे से जा टकराई।
गगहा थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर सेनुआपार गांव के पास सोमवार शाम करीब चार बजे तेज रफ्तार ट्रेलर ने पीछे से कार में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार तीन युवक घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गगहा पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सन्नी निवासी गरयाकोल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि दो अन्य को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेलर चालक तेज गति से वाहन चला रहा था और टक्कर के बाद मौके से भाग निकले। थाना प्रभारी जगदीश प्रसाद पाल ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ट्रेलर की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
उधर, सहजनवां थाना क्षेत्र के डोहरिया कला गांव स्थित शहीद स्मारक के पास एक कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि खंभा टूटकर कार के ऊपर गिर गया, हालांकि कार सवार लोग बाल-बाल बच गए और कोई जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद खंभा व तार टूटने से क्षेत्र के कई घरों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से क्षतिग्रस्त खंभे की मरम्मत कर जल्द आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।