फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Senior officers due to disturbances will come back to their ranks

गोरखपुर-बस्ती मंडल: गड़बड़ी से वरिष्ठ हुए दरोगा फिर आएंगे अपने रैंक पर, एडीजी ने दिया आदेश

Thu, 20 Jan 2022 11:24 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 20 Jan 2022 11:24 AM IST
सार

पीएनओ गड़बड़ी से गोरखपुर छोड़ अन्य जिलों में अपने ही साथियों से सीनियर हो गए थे कई दरोगा। एडीजी ने दिया आदेश, जोन के सभी जिले में 15 दिनों में करें सुधार।

विज्ञापन
Senior officers due to disturbances will come back to their ranks
एडीजी जोन अखिल कुमार। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पीएनओ (पर्सनल नंबर) में गड़बड़ी से दो साल तक अपने ही साथी दरोगाओं से वरिष्ठ हुए लोगों के रैंक में फिर से सुधार होगा। पीएनओ को लेकर कई दरोगाओं ने सवाल उठाया था, जिसके बाद हुई जांच में समाने आया है कि गोरखपुर में हुई ज्वाइनिंग सही है। इसके बाद ही एडीजी ने जोन के अन्य जिलों को इसे 15 दिन में ठीक करने का आदेश दिया है। आशंका है कि प्रदेश के 73 जिले में यह गड़बड़ी हो सकती है। फिलहाल एडीजी ने जोन के सभी जिले को निर्देश जारी कर दिया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, वर्ष 2015, 2016, 2017 के भर्ती दरोगाओं की ट्रेनिंग हुई थी। इसके बाद गोरखपुर जिले में ज्वाइन करने के बाद सभी को जिस साल में ज्वाइन किए थे, वही उनका बैच मानते हुए उसी पर पीएनओ जारी किया गया था। जबकि, अन्य कई जिलों में ट्रेनिंग के वर्ष को बैच मानते हुए उसी आधार पर पीएनओ जारी किया था।
विज्ञापन


इस मामले में विवाद तब गहराया जब अन्य जिले के उसी बैच के दरोगा ट्रांसफर पर गोरखपुर आए। पता चला कि जिनके साथ उन्होंने ट्रेनिंग की थी, उनसे वह एक से लेकर दो साल तक वरिष्ठ हैं। मामला सामने आने के बाद जूनियर बने दरोगाओं ने इसकी शिकायत तत्कालीन एसएसपी डॉ. सुनील गुप्ता से की, लेकिन कोई समाधान नहीं हो पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले का संज्ञान लेते हुए एडीजी जोन अखिल कुमार ने जांच का आदेश दिया था। एडीजी ने मुख्यालय को पत्र लिखकर पीएनओ के निर्धारण के बारे में जानकारी मांगी थी। पत्र के जवाब यह तय हुआ कि गोरखपुर जिले ने जो पीएनओ जारी किया था, वह सही है। जबकि, अन्य जिलों के बारे में एडीजी ने सुधार करने के लिए पत्र लिखा है।


गोरखपुर जोन एडीजी अखिल कुमार ने कहा कि गोरखपुर जिले में पीएनओ का निर्धारण सही है। लेकिन, अन्य जिलों में इसकी गड़बड़ी की आशंका है। जोन के सभी जिले के एसपी को पत्र जारी कर निर्देश दिया गया है कि वे मुख्यालय के नियमों से सुधार कर लें। 15 दिन के अंदर इस पर सभी जिलों से आख्या मांगी है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed