फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Senior Divisional Engineers Conference organized under the chairmanship of GM, NER

Gorakhpur News: रेल संरक्षा में इंजीनियरिंग विभाग की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण

Sat, 16 May 2026 01:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 16 May 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Senior Divisional Engineers Conference organized under the chairmanship of GM, NER
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर की अध्यक्षता में प्रमुख मुख्य इंजीनियर कार्यालय के सभाकक्ष में शुक्रवार को वरिष्ठ मंडल इंजीनियर सम्मेलन आयोजित किया गया। जीएम ने कहा कि रेल संरक्षा में इंजीनियरिंग विभाग की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आगामी वर्षा ऋतु को देखते हुए रेल पटरियों की संरक्षा सुनिश्चित करना सबसे बड़ी प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने निर्देश दिया कि वर्षा और बाढ़ से प्रभावित होने वाले स्थानों को पहले से चिह्नित कर वहां सुरक्षा के सभी जरूरी इंतजाम पूरे कर लिए जाएं। उन्होंने रेलवे बोर्ड की ओर से तय किए गए वित्तीय वर्ष के लक्ष्यों को योजनाबद्ध तरीके से पूरा करने और विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए।उन्होंने अमृत भारत स्टेशनों पर चल रहे पुनर्विकास कार्यों की नियमित समीक्षा करने व यात्रियों की सुविधाओं का ध्यान रखते हुए समय पर कार्य पूरा करने को कहा। साथ ही दिव्यांगजनों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर भी विशेष जोर दिया।
विज्ञापन

सम्मेलन में अपर महाप्रबंधक विनोद कुमार शुक्ल, प्रमुख मुख्य इंजीनियर नीलमणि, प्रमुख विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ अधिकारी व तीनों मंडलों के इंजीनियरिंग विभाग के वरिष्ठ मंडलीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed