{"_id":"63af26d3b340a2644535da1d","slug":"senior-clerk-suspended-investigation-will-be-done-against-pd-gorakhpur-news-gkp462679221","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: वरिष्ठ लिपिक निलंबित, पीडी के खिलाफ होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: वरिष्ठ लिपिक निलंबित, पीडी के खिलाफ होगी जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वरिष्ठ लिपिक निलंबित, पीडी के खिलाफ होगी जांच
सीडीओ और तत्कालीन बीडीओ नाथनगर को कारण बताओ नोटिस जारी
सांसद निधि में कमीशन मांगने का ऑडियो वायरल होने का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। डीआरडीए के परियोजना निदेशक (पीडी) सुरेंद्र कुमार गुप्त की ओर से सांसद निधि में कमीशन मांगने के वायरल ऑडियो के मामले में शासन ने नाथनगर के वरिष्ठ लिपिक प्रवीण कुमार यादव को निलंबित कर दिया है। प्रकरण की जांच संयुक्त विकास आयुक्त बस्ती मंडल को सौंपी गई है। सीडीओ और नाथनगर की तत्कालीन बीडीओ को कारण बताओ नोटिस जारी कर 15 दिन में जवाब मांगा गया है।
सांसद निधि में कराए गए विकास कार्यों में कमीशन के बाबत पीडी सुरेंद्र कुमार गुप्त और नाथनगर ब्लॉक के लेखाकार तरुण कुमार शांडिल्य के बीच हुई वार्ता का ऑडियो 12 दिसंबर को वायरल हुआ था। डीएम प्रेम रंजन सिंह ने बताया कि शासन ने नाथनगर ब्लॉक के वरिष्ठ लिपिक को निलंबित कर दिया है। ऑडियो क्लिप की वार्ता में प्रथम दृष्टया लिपिक के भ्रष्टाचार में संलिप्त होने की बात सामने आई है।
सीडीओ अतुल कुमार मिश्र और नाथनगर ब्लॉक की तत्कालीन बीडीओ श्वेता वर्मा को कारण बताओ नोटिस जारी कर 15 दिन में जवाब मांगा गया है। निर्धारित अवधि में जवाब न देने पर शासन स्तर से अंतिम निर्णय लिया जाएगा।