फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Seminar and Farewell Ceremony Organized by the State Bank of India Staff Association

Gorakhpur News: युवा कर्मचारियों को ग्राहक सेवा और साइबर धोखाधड़ी से बचाव के दिए गए टिप्स

Mon, 20 Jul 2026 01:49 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Seminar and Farewell Ceremony Organized by the State Bank of India Staff Association
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टॉफ एसोसिएशन के युवा संगोष्ठी को संबो​धित करते राहुल गुप्ता।
गोरखपुर। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ एसोसिएशन, गोरखपुर अंचल की ओर से रविवार को मुख्य शाखा परिसर, बैंक रोड में युवा संगोष्ठी, संगठनात्मक परिचर्चा एवं विदाई सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें युवा बैंककर्मियों को बेहतर ग्राहक सेवा, उनके अधिकारों एवं बढ़ते वित्तीय साइबर धोखाधड़ी से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर क्षेत्रीय सचिव कमाल अख्तर और आयोजन सचिव पीके सिंह के सेवानिवृत्त होने पर उनका सम्मान कर विदाई दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उप महामंत्री राहुल कुमार गुप्ता ने कहा कि बैंकों में बड़ी संख्या में युवा कर्मचारी शामिल हो रहे हैं। ऐसे आयोजन उन्हें ग्राहक केंद्रित सेवाएं देने, अपने अधिकारों और दायित्वों को समझने व वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव के प्रति जागरूक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कर्मचारियों की समस्याओं और सुझावों पर भी चर्चा की।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि स्टाफ एसोसिएशन, लखनऊ मंडल के महामंत्री डॉ. डीके सिंह, मंडल अध्यक्ष अजय पांडेय और अष्ट मंडल के उपाध्यक्ष एसपी त्रिपाठी ने संगठन की गतिविधियों की सराहना की। एसबीआई, गोरखपुर अंचल के उप महाप्रबंधक सुमन बक्शी ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम कर्मचारियों को अपने अधिकारों और कर्तव्यों पर खुलकर चर्चा करने का अवसर देते हैं। उन्होंने कर्मचारियों से ग्राहकों को डिजिटल बैंकिंग के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजन में सहायक महामंत्री अनिल गुप्ता और संदीप सिंह ने सक्रिय भूमिका निभाई। इस मौके पर आरएस पांडेय, रामाशीष यादव, राजेश गुप्ता, समीर अहमद, सुधाकर मौर्य, सुनील यादव, संतोष चौरसिया, रामदेव, कुमुद भारती, अंबिका सिंह, आईलिन, संजय चौधरी, अमरनाथ यादव, अनिल चौधरी व दीपचंद गौड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed