फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Semi-finals and finals will be played today in the state-level junior girls hockey competition.

Gorakhpur News: गोरखपुर, स्पोर्ट्स कॉलेज, मेरठ और प्रयागराज मंडल सेमीफाइनल में

Fri, 27 Feb 2026 02:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Semi-finals and finals will be played today in the state-level junior girls hockey competition.
वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज के मैदान पर चल रही राज्यस्तरीय जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता म
गोरखपुर। खेल निदेशालय की ओर से वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स काॅलेज में खेले जा रहे प्रदेशीय जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को लीग और क्वार्टर फाइनल मुकाबले हुए। इसमें गोरखपुर, मेरठ, प्रयागराज मंडल और स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। शुक्रवार को प्रतियोगिता के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।
विज्ञापन

पहले मैच में गोरखपुर मंडल ने बनाम बरेली मंडल के मध्य खेला गया। इसमें गोरखपुर मंडल ने बरेली मंडल को 6-0 गोल के अंतर से हराया। दूसरा मैच वाराणसी मंडल बनाम देवीपाटन मंडल के मध्य खेला गया। इसमें वाराणसी मंडल ने देवीपाटन मंडल को एकतरफा मुकाबले में 7-0 गोल के अंतर से पराजित किया। तीसरा मैच प्रयागराज मंडल बनाम आजमगढ़ मंडल के मध्य खेला गया। इसमें प्रयागराज ने आजमगढ़ मंडल को 2-0 गोल के अंतर से हराया। चौथा मैच मेरठ मंडल बनाम झांसी मंडल के मध्य खेला गया। इसमें मेरठ मंडल ने झांसी मंडल को 1-0 गोल के अंतर से पराजित किया।
विज्ञापन

पांचवां मैच लखनऊ बनाम सहारनपुर मंडल के मध्य खेला गया। इसमें लखनऊ मंडल ने सहारनपुर मंडल को 2-0 गोल के अंतर से हराया। छठवां मैच आजमगढ़ मंडल बनाम बस्ती मंडल के मध्य खेला गया। इसमें आजमगढ़ ने बस्ती को 2-0 गोल के अंतर से हराया। सातवां मैच मेरठ मंडल बनाम अलीगढ़ मंडल के मध्य खेला। इसमें मेरठ ने अलीगढ़ को 1-0 गोल के अंतर से हराया। आठवां मैच झांसी मंडल बनाम चित्रकूट मंडल के मध्य खेला गया। इसमें झांसी ने चित्रकूट को 2-1 गोल से हराया। दिन का अंतिम मैच लखनऊ बनाम मुरादाबाद के मध्य खेला गया। इसमें लखनऊ ने मुरादाबाद को 2-1 गोल से पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर अविनाश श्रीवास्तव, शशि नवैद, नेहा सिंह, आसिफ इकबाल, विशाल, रश्मि सिंह, शबनम शाक्य, महेंद्र बोरा, चांदनी सोनकर, कशिश यादव आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed