{"_id":"657b579e723a402b300b05a2","slug":"semester-examinations-will-be-held-at-245-examination-centres-many-tainted-centers-will-be-built-again-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-399972-2023-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: 245 परीक्षा केंद्रों पर होगी सेमेस्टर परीक्षाएं, कई दागी फिर बनें केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: 245 परीक्षा केंद्रों पर होगी सेमेस्टर परीक्षाएं, कई दागी फिर बनें केंद्र
विज्ञापन
डीडीयू की गठित 10 टीमों ने किया था कालेजों का भौतिक सत्यापन
टीमों ने 35 कॉलेजों पर परीक्षा मानक पूरा न होने की सौंपी थी रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। डीडीयू व उससे संबद्ध कॉलेजों में 18 दिसंबर से होने वाली विषम सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए 245 केंद्र बनाए गए हैं। इनसें कई ऐसे भी है, जो दागी सूची में थे। इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
जानकारी के मुताबिक, डीडीयू प्रशासन ने परीक्षा केंद्र निर्धारण से पहले स्ववित्तपोषित कॉलेजों के भौतिक सत्यापन का निर्णय लिया था। इसके बाद विश्वविद्यालय की कुल 10 टीमों ने तीन दिनों तक कुल 215 कॉलेजों का निरीक्षण किया था। सात दिसंबर को इन टीमों के समन्वयकों ने अपनी रिपोर्ट दी। रिपोर्ट में कहा गया था कि कुल 35 कॉलेज परीक्षा केंद्र के मानक पर कहीं से भी खरे नहीं उतरते। इसके बाद उन 35 कॉलेजों को नोटिस जारी की गई थी।
डीडीयू की नोटिस पर बीते मंगलवार को कई कॉलेजों के प्रबंधकों ने सवाल उठाते हुए रिपोर्ट में अनियमितता का आरोप लगा दिया था। उन कॉलेजों का दावा था कि वे परीक्षा के सभी मानकों पर खरे उतरते हैं। उसके बाद डीडीयू प्रशासन ने नए सिरे से परीक्षा केंद्रों की सूची तैयार करा कर बुधवार देर रात जारी कर दी।
विज्ञापन
...
सर्वाधिक 61 कॉलेजों के लिए नोडल बना डीडीयू
परीक्षा नियंत्रक डॉ कुलदीप सिंह ने परीक्षा केंद्रों की जारी सूची के बारे में कहा है कि प्रश्न पत्र प्राप्त करने एवं वितरण करने तथा ओएमआर उत्तर पुस्तिकाओं के संग्रहण के लिए नोडल केंद्र बनाए गए हैं। सर्वाधिक 61 कॉलेजों के लिए डीडीयू को नोडल केंद्र बनाया गया है।
....
डीडीयू समेत बनाए गए 10 नोडल केंद्र
-दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, बीआरडी बीडी पीजी कॉलेज, आश्रम बरहज, बाबा राघव दास पीजी कॉलेज, देवरिया, एमएमएम पीजी कॉलेज, भाटपाररानी, संत विनोबा पीजी कॉलेज, देवरिया, बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कुशीनगर, उदित नारायण पीजी कॉलेज, पडरौना, श्यामेश्वर महाविद्यालय, सिकरीगंज, बापू स्नातकोत्तर महाविद्यालय, पीपीगंज, नेशनल पीजी कॉलेज, बड़हलगंज