फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Selfie points will be made in front of stone mountains and fences in Gorakhpur Zoo.

Gorakhpur Zoo: चिड़ियाघर में बनेगा पत्थर का पहाड़..बाड़ों के सामने होगा 'सेल्फी प्वाइंट'- लम्हें संजो सकेंगे

Mon, 30 Sep 2024 01:10 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Mon, 30 Sep 2024 01:10 PM IST
सार

यूं तो चिड़ियाघर में दर्शकों को सेल्फी लेने के लिए बहुत सारे स्थान हैं। लेकिन अब कुछ बाड़ों के सामने सेल्फी प्वॉइंट और पत्थर के छोटे पहाड़ बनाए जाएंगे। यहां पर सेल्फी लेकर वह अपनी यात्रा को और भी यादगार बना सकते हैं। इसके लिए चिड़ियाघर प्रबंधन फिलहाल स्थानों को चिन्हित कर रहा है जहां पर इसे बनाया जाएगा।

विज्ञापन
Selfie points will be made in front of stone mountains and fences in Gorakhpur Zoo.
गोरखपुर चिड़ियाघर में मौजूद बफरजोन मैलानी रेंज की बाघिन। - फोटो : स्त्रोत्-वन विभाग।

विस्तार

शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणि उद्यान में पर्यटकों की संख्या बढ़ती जा रही है। गोरखपुर के साथ ही आसपास के जिलों से भी पर्यटक आते हैं। पर्यटकों के लिए इस यात्रा को यादगार बनाने के लिए चिड़ियाघर में पत्थरों के छोटे-छोटे पहाड़ बनाए जाएंगे, जहां वह सेल्फी ले सकेंगे। इसके लिए चिड़ियाघर प्रबंधन योजना बना रहा है।

विज्ञापन


यूं तो चिड़ियाघर में दर्शकों को सेल्फी लेने के लिए बहुत सारे स्थान हैं। लेकिन अब कुछ बाड़ों के सामने सेल्फी प्वॉइंट और पत्थर के छोटे पहाड़ बनाए जाएंगे। यहां पर सेल्फी लेकर वह अपनी यात्रा को और भी यादगार बना सकते हैं। इसके लिए चिड़ियाघर प्रबंधन फिलहाल स्थानों को चिन्हित कर रहा है जहां पर इसे बनाया जाएगा।
विज्ञापन


परिसर में बनेंगे शेड
चिड़ियाघर परिसर में लगे पौधे अभी छोटे हैं। दर्शकों को धूप से बचाने के लिए शेड लगाए गए हैं लेकिन यह भी अभी कम हैं। ऐसे में परिसर में कुछ स्थानों पर और भी शेड लगाए जाएंगे ताकि चिड़ियाघर में आने वाले पर्यटक तेज धूप में भी आराम से वन्यजीवों को देख सकें और उनको कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


निदेशक चिड़ियाघर विकास यादव ने बताया कि चिड़ियाघर में पर्यटकों की यात्रा को यादगार बनाने के लिए कुछ जगहों पर सेल्फी प्वॉइंट बनाने की योजना है। इसके साथ ही धूप से बचाव के लिए नए शेड बनाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed