{"_id":"657b62116391dece8e00f965","slug":"self-pp-ojha-memorial-badminton-competition-from-17th-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-399978-2023-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: स्व. पीपी ओझा स्मारक बैडमिंटन प्रतियोगिता 17 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: स्व. पीपी ओझा स्मारक बैडमिंटन प्रतियोगिता 17 से
Fri, 15 Dec 2023 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Fri, 15 Dec 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। जिला बैडमिंटन संघ और क्षेत्रीय खेल कार्यालय की ओर से 17 से 20 दिसंबर तक क्षेत्रीय क्रीड़ांगन में स्व. पीपी ओझा स्मारक बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित होगी। जिलास्तरीय प्रतियोगिता में बालक व बालिका वर्ग में अंडर 11 से लेकर अंडर 19 सिंगल व डबल्स, मिक्स डबल्स अंडर 19, पुरुष सिंगल व डबल्स, महिला सिंगल व डबल्स, मिक्स डबल्स और वेटरन डबल्स में मुकाबले होंगे। जिला बैडमिंटन संघ के सचिव राजीत श्रीवास्तव के मुताबिक, प्रतियोगिता में लगभग 200 खिलाड़ियों के प्रतिभाग करने की संभावना है। प्रतियोगिता के लिए इच्छुक खिलाड़ी क्षेत्रीय क्रीड़ांगन में प्रशिक्षक श्यामधर ओझा से संपर्क कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन