{"_id":"6ab6e5f3117810d3160933d2","slug":"sejal-wins-silver-at-asian-bench-press-by-lifting-925-kg-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1463201-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: 92.5 किलो वजन उठाकर सेजल ने एशियाई बेंच प्रेस में जीता रजत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: 92.5 किलो वजन उठाकर सेजल ने एशियाई बेंच प्रेस में जीता रजत
Sat, 26 Sep 2026 02:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sat, 26 Sep 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) की पूर्व छात्रा सेजल गुप्ता ने तुर्किये के इस्तांबुल में आयोजित एशियन बेंच प्रेस चैंपियनशिप में रजत पदक जीता है। 24 सितंबर को हुई प्रतियोगिता में सेजल ने 92.5 किलोग्राम भार उठाकर यह उपलब्धि हासिल की।
मैकेनिकल इंजीनियरिंग से 2026 में स्नातक सेजल का बेंच प्रेस में प्रदर्शन लगातार बेहतर हुआ है। अक्तूबर 2025 में गोवा में हुई 33वीं राष्ट्रीय चैंपियनशिप में उन्होंने 63 किलोग्राम जूनियर वर्ग में 72.5 किलोग्राम भार उठाकर रजत पदक जीता था। जनवरी 2026 में फरीदाबाद में हुई 34वीं राष्ट्रीय चैंपियनशिप में इसी वर्ग में 87.5 किलोग्राम भार उठाकर स्वर्ण पदक हासिल किया। अब एशियाई चैंपियनशिप में उन्होंने 92.5 किलोग्राम भार उठाकर रजत पदक अपने नाम किया।
कुलपति प्रो. अनुपमा कौशिक शर्मा ने सेजल को बधाई दी। छात्र क्रियाकलाप परिषद के अध्यक्ष प्रो. बीके पांडेय और मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष प्रो. संजय मिश्रा ने भी उनकी उपलब्धि पर शुभकामनाएं दीं।