फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Seeing the moon, married women asked for the long life of their husbands.

Gorakhpur News: चांद को देख सुहागिनों ने मांगी पति की दीर्घायु

Thu, 02 Nov 2023 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 02 Nov 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
Seeing the moon, married women asked for the long life of their husbands.
चांद को देखकर करवा चौथ व्रत पूजा करती पूर्णिमा।

विज्ञापन
- पति की दीर्घायु के लिए सुहागिनों ने रखा करवा चौथ व्रत
- सुहागिनें शाम को विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर दिया चंद्रमा को अर्घ्य

- पूजन के बाद किया निर्जला व्रत का पारण

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। पति की लंबी आयु के लिए करवा चौथ का पर्व बुधवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। महिलाओं ने दिनभर निर्जल व्रत रख शाम को शिव परिवार की पूजा की और चांद का दीदार कर अर्घ्य दिया। पति की लंबी उम्र की कामना की। घरों के साथ ही कई सार्वजनिक स्थलों पर भी सामूहिक पूजा की गई।
व्रत के लिए महिलाओं ने पहले से ही तैयारी कर ली थी। भोर में सरगई खाकर अखंड सौभाग्य की कामना की। पूजन कक्ष की दीवार पर और आंगन में चावल को पीसकर उसमें करवा रखा। इसके बाद चंद्रमा, शिव, पार्वती, कार्तिकेय आदि के चित्र बनाए और गौरी-गणेश बनाकर उनकी स्थापना की गई।
विज्ञापन

सुहाग के प्रतीक वस्तुओं के चित्र भी बनाए। उसके बाद महिलाओं ने धातु व मिट्टी का करवा दीया, सींक चावल के आटे का बना फरा आदि से विधि-विधान से पूजन कर करवा चौथ की कथा सुनी। रात्रि आठ बजकर 10 मिनट पर जैसे ही चंद्रोदय हुआ व्रती महिलाओं ने चलनी से चंद्र दर्शन किए और उन्हें अर्घ्य दिया। सुहागिनों ने अपने पति के साथ ही घर के बड़े बुजुर्गों का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। अंत में पति के हाथों पानी पीकर व्रत का पारण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------

गुरुद्वारों और मंदिरों में पहुंचीं महिलाएं
करवा चौथ पर शहर के पैडलेगंज और जटाशंकर गुरुद्वारे में बड़ी संख्या में महिलाएं पूजन करने पहुंचीं। इसके साथ ही शहर के प्रमुख मंदिरों व अपार्टमेंट में भी एकत्रित होकर सामूहिक पूजा-अर्चना कीं।

------

खत्री समाज की महिलाओं ने की सामूहिक पूजा
मोहद्दीपुर में खत्री समाज कि महिलाओं ने व्रत रख करवा चौथ की सामूहिक पूजा की। पूजन में सुदेश चोपड़ा, मधु भाटिया, श्रद्धा भाटिया, ज्योती गुलाटी, टीना खालसा, नताशा भाटिया आदि शामिल रहीं।

-------

बाजारों में रही भीड़
करवा चौथ के दिन ब्यूटी पार्लर के साथ ही बाजारों में महिलाओं के भारी भीड़ नजर आई। कई महिलाओं ने करवा चौथ पर तैयार होने के लिए पहले से ब्यूटीपार्लर की बुकिंग करा रखी थी। इसके साथ ही बड़ी संख्या में महिलाएं बाजार में कपड़े, ज्वैलरी व पूजन सामग्री की खरीदारी करते नजर आईं।

---------

कोट
इस साल मेरा पहला करवा चौथ का व्रत था। इसे लेकर उत्साहित थी। घर के कामकाज को संभालने की जिम्मेदारी आज पूरे घरवालों के साथ पति पर थी। इससे काफी सहूलियत हुई।
- साधना मिश्रा, बीआरडी

पांच वर्ष से करवा चौथ का व्रत कर रही हूं। हर साल इसका इंतजार रहता है। शादी के बाद से ही इस व्रत को करना शुरू कर दिया। यह दिन मुझे पति के पहले दीदार की याद दिलाता है।
- रितु सिंह, आर्य नगर

करवा चौथ के दिन पति मुझे घर के कामों से थोड़ा आराम देने की कोशिश करते हैं। पूरे दिन पूजा की तैयारी के शाम को विधि पूर्वक पूजा करती हूं। परिवार के लोग भी मौजूद रहते हैं।
- सुमन गुप्ता, राप्तीनगर

व्रत के साथ घर के ज्यादातर काम कर लेती हूं। कुछ काम में पति का सहयोग मिल जाता है, इससे थोड़ी सहूलियत होती है। चांद देखकर व्रत पूरा कर सभी बड़ों का आशीर्वाद लेती हूं।
- प्रियंका गुप्ता, राप्तीनगर
------------
सांसद की पत्नी ने भी रखा करवा चौथ का व्रत

फोटो



गोरखपुर। सांसद रवि किशन शुक्ला की पत्नी प्रीति शुक्ला ने बुधवार को करवा चौथ का व्रत रखा। उनका पूरा परिवार साथ में था। सांसद ने अन्य महिलाओं को व्रत की बधाई दी।


सांसद रवि किशन पत्नी के सामने खड़े थे और पत्नी पूजा की थाली लिए पति की आरती उतार रही थीं। प्रीति शुक्ला ने बताया कि हम हर साल बहुत उत्साह से करवा चौथ मनाते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed