{"_id":"6125dc618ebc3e79cb724be5","slug":"security-plan-prepared-for-president-ramnath-kovind-program-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति का गोरखपुर दौरा: ऐसी सुरक्षा की चिड़िया भी ना मार सके पर, जानिए कितनी फोर्स रहेगी तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रपति का गोरखपुर दौरा: ऐसी सुरक्षा की चिड़िया भी ना मार सके पर, जानिए कितनी फोर्स रहेगी तैनात
Wed, 25 Aug 2021 11:30 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 25 Aug 2021 11:30 AM IST
सार
दो डीआईजी, 13 एसपी समेत 2500 पुलिसकर्मी, पीएसी, पैरा मिलिट्री फोर्स रहेगी तैनात। सभी पुलिस वालों को आई कार्ड जारी किया गया, नाम से लगाई गई है ड्यूटी। होटल, सराय, ढाबा की चेकिंग शुरू, एयरफोर्स से लेकर कार्यक्रम स्थल तक रहेंगे सीसीटीवी कैमरे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा प्लान तैयार कर लिया गया है। सुरक्षा व्यवस्था ऐसी की गई है कि चिड़िया पर ना मार सके। मंगलवार को मुख्य सचिव शासन ने भी वीडियो क्रांफ्रेंसिंग के जरिए सुरक्षा का जायजा लिया। 26 अगस्त को सुरक्षा मुख्यालय से अफसर गोरखपुर पहुंच जाएंगे। गोरखपुर जिले को हाई अलर्ट पर कर सुरक्षा और जांच तेज कर दी गई है।
सभी पुलिस वालों की नाम से ड्यूटी लगाई गई है और उनका आईकार्ड भी तैयार कर लिया गया है। होटल, सराय, ढाबा की चेकिंग मंगलवार की रात से ही शुरू कर दी गई है। सुरक्षा में दो डीआईजी, 13 एसपी, 55 सीओ समेत भारी फोर्स लगाई गई है।
जानकारी के मुताबिक, एयरफोर्स से लेकर कार्यक्रम स्थल तक पुलिस की चौकस व्यवस्था रहेगी। हर जगह सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा मानकों की जांच के लिए सुरक्षा मुख्यालय के अफसर भी कार्यक्रम के दो दिन पहले गोरखपुर आ जाएंगे। सुरक्षा में लगे पुलिस वालों को 26 को एक ब्रीफ्रिंग की जाएगी।
विज्ञापन
मंगलवार को एडीजी अखिल कुमार और कमिश्नर रवि कुमार एनजी ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इसके अलावा लखनऊ से मुख्य सचिव शासन के वीडियो कांफ्रेंसिंग में भी एडीजी मौजूद है। एडीजी अखिल कुमार ने बताया कि सुरक्षा का प्लान तैयार कर लिया गया है। सभी के आईकार्ड बनाए गए हैं। मुख्यालय के अफसर 26 को गोरखपुर आ जाएंगे। इसके अलावा चिलुआताल के आसपास एनडीआरएफ की टीम को तैनात किया गया है। गोताखोर भी मौजूद रहेंगे।
इतनी फोर्स रहेगी तैनात
डीआईजी: 2
एसपी: 13
एडिशनल एसपी: 15
पैरामिलिट्री फोर्स: 5 कंपनी
पीएसी: 10 कंपनी
पुलिसकर्मी: 2500