फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Security of the city

बढ़ाई गई शहर की सुरक्षा, अतिरिक्त फोर्स भी तैनात

Tue, 02 Nov 2021 02:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 02:48 AM IST
विज्ञापन
Security of the city
बढ़ाई गई शहर की सुरक्षा, अतिरिक्त फोर्स भी तैनात
विज्ञापन

गोरखपुर। धनतेरस, दीपावली और छठ पर्व पर शहर में जुटने वाली भीड़ को देखते हुए एसएसपी ने सुरक्षा चौकस रखने का निर्देश दिया है। इसके लिए नियमित ड्यूटी के अलावा 10 सब इंस्पेक्टर व 50 कांस्टेबल की अतिरिक्त ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा रेलवे स्टेशन पर भी जांच का दायरा बढ़ा दिया गया है।
मंगलवार को धनतेरस और बृहस्पतिवार को दीपावली है। इससे पहले रविवार को किसी ने खुद को आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का एरिया कमांडर बताते हुए एक पत्र भेजा था जिसमें गोरखपुर समेत प्रदेश के कई रेलवे स्टेशनों व मंदिरों को उड़ाने की धमकी दी थी। त्योहार से ठीक पहले मिले इस पत्र को पुलिस महकमे ने गंभीरता से लिया है। जीआरपी ने रविवार से ही रेलवे स्टेशन की सुरक्षा बढ़ा दी थी। सोमवार को एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने त्योहार के मद्देनजर शहर की सुरक्षा को और सख्त करने का निर्देश दिया। एसएसपी के अनुसार सामान्य दिनों में तैनात रहने वाले पुलिस कर्मियों के अलावा तत्काल प्रभाव से 10 उप निरीक्षक व 50 कांस्टेबल की अतिरिक्त ड्यूटी लगाई गई है। इन अतिरिक्त पुलिस कर्मियों की ड्यूटी चौराहों पर लगाई जाएगी जिससे यातायात नियंत्रण के अलावा सुरक्षा व्यवस्था में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन

कंट्रोल रूम से पकड़ी लापरवाही
एसएसपी ने सोमवार को नगर क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा के साथ-साथ यातायात व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। इस दौरान एसएसपी नगर क्षेत्र में स्थापित नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण करने पहुंचे। ट्रैफिक नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण करते समय एसएसपी ने वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में रुस्तमपुर चौराहे पर तैनात एचसीटीपी जितेंद्र और सीटीपी राजेंद्र की लापरवाही को देखा। एसएसपी ने दोनों को कंट्रोल रूम से ही चौराहे पर लगे पब्लिक एड्रेस सिस्टम के जरिए सचेत किया। एसएसपी ने रुस्तमपुर, शास्त्री चौराहा, बेतियाहाता, छात्रसंघ चौराहा, असुरन, मोहद्दीपुर, पादरी चौक, खजांची चौराहा आदि जगहों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed