फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Security of former Chillupar Gorakhpur MLA Rajesh Tripathi increased, he had given statement on Tiwari Hata

'खाकी' के घेरे में विधायक: 'तिवारी हाता' पर टिप्पणी...अचानक बढ़ी इनकी सुरक्षा, जानिए क्या थी वजह

Wed, 23 Apr 2025 05:50 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Wed, 23 Apr 2025 05:50 PM IST
सार

बीते दिनों चिल्लूपार के पूर्व विधायक और सपा नेता विनय शंकर तिवारी को ईडी ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद चिल्लूपार के विधायक राजेश त्रिपाठी ने दिवंगत पंडित हरिशंकर तिवारी, सपा नेता विनय शंकर तिवारी व भीष्म शंकर तिवारी उर्फ कुशल तिवारी के खिलाफ कई पार्ट में वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया था।

विज्ञापन
Security of former Chillupar Gorakhpur MLA Rajesh Tripathi increased, he had given statement on Tiwari Hata
विधायक राजेश त्रिपाठी - फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया

विस्तार

चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी अब पुलिस के सुरक्षा घेरे में चलेंगे। एसएसपी ने मंगलवार को विधायक की सुरक्षा बढ़ाते हुए आधुनिक असलहों से लैस पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई है। अब विधायक से मिलने वालों पर भी नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि ईडी की कार्रवाई के बाद विधायक ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर पंडित हरिशंकर तिवारी के परिवार पर टिप्पणी की थी। तनाव के चलते खतरे की आशंका के मद्देनजर सुरक्षा बढ़ाई गई है। बीते दिनों चिल्लूपार के पूर्व विधायक और सपा नेता विनय शंकर तिवारी को ईडी ने गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


इसके बाद चिल्लूपार के विधायक राजेश त्रिपाठी ने दिवंगत पंडित हरिशंकर तिवारी, सपा नेता विनय शंकर तिवारी व भीष्म शंकर तिवारी उर्फ कुशल तिवारी के खिलाफ कई पार्ट में वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया था। इसमें कई तरह की टिप्पणी की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर इस वायरल वीडियो में तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आईं। इसके बाद चिल्लूपार क्षेत्र में एक शिलापट्ट तोड़ने से तनाव और बढ़ गया। इस बीच एलआईयू ने एक रिपोर्ट जारी की। इसको देखते हुए एसएसपी ने चिल्लूपार विधायक की सुरक्षा बढ़ाई है। इसको लेकर क्षेत्र में भी चर्चाओं का दौर फिर शुरू हो गया है। इस संबंध में स्व. हरिशंकर तिवारी के पुत्र व पूर्व सांसद भीष्म शंकर तिवारी ने कुछ भी कहने से इन्कार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed