{"_id":"65970e8570b4a37a6f069247","slug":"security-blueprint-for-khichdi-and-gorakhpur-festival-will-be-ready-today-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-422512-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: खिचड़ी और गोरखपुर महोत्सव की सुरक्षा का खाका आज होगा तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: खिचड़ी और गोरखपुर महोत्सव की सुरक्षा का खाका आज होगा तैयार
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। 11 से 13 जनवरी तक चंपा देवी पार्क में होने वाले गोरखपुर महोत्सव और खिचड़ी मेला की तैयारी की सुरक्षा का खाका शुक्रवार को तैयार हो जाएगा। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने शुक्रवार को बैठक बुलाई है। वहीं बृहस्पतिवार को एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई, एसपी ट्रैफिक श्यामदेव विंद ने गोरखनाथ के आसपास के पार्किंग स्थलों का निरीक्षण कर प्लान तैयार किया है। अब इसके साथ ही कहां से डायवर्जन होगा, कहां पर किस वाहन की पार्किंग होगी, आदि को अंतिम रूप शुक्रवार को दे दिया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक, गोरखनाथ मंदिर में लगने वाले खिचड़ी मेला की तैयारियां पूरी हो गई हैं। इसके लिए पुलिस चौकी और अस्थायी थानों को खोल दिया गया है। मकर संक्रांति के दिन लाखों की संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधा के लिए प्रशासन के साथ ही पुलिस के अधिकारी अभी से व्यवस्था बनाने में जुट गए हैं।
शुक्रवार को पुलिस लाइंस में होने वाली बैैठक के बाद प्रभारी नियुक्त किए जाएंगे। एसएसपी डाॅ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि 11 से 13 जनवरी तक चंपा देवी पार्क में गोरखपुर महोत्सव का आयोजन होगा। शाम को होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम में भीड़ अधिक होने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा के चौकस इंतजाम किए जा रहे हैं। इसके लिए चंपा देवी पार्क में सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे। प्रवेश द्वार पर डीएफएमडी (डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर) लगेगा। एलआईयू के अलावा स्थानीय थाने के दारोगा व सिपाही आने वालों की जांच करेंगे।