{"_id":"631860aefdc58150a74bad73","slug":"security-beefed-up-for-bjp-mla-sarwan-nishad","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: भाजपा विधायक सरवन निषाद की सुरक्षा बढ़ी, दो और मिले गनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: भाजपा विधायक सरवन निषाद की सुरक्षा बढ़ी, दो और मिले गनर
Wed, 07 Sep 2022 02:43 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 07 Sep 2022 02:43 PM IST
सार
धर्मवीर ने विधायक को धमकी दी थी। इसका ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अब पुलिस ऑडियो रिकॉर्डिंग और जेल से लिए गए आवाज के नमूनों का मिलान कराएगी।
विज्ञापन
भाजपा विधायक सरवन निषाद।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जान से मारने की धमकी मिलने के बाद चौरीचौरा से भाजपा विधायक सरवन निषाद की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। गोरखपुर पुलिस ने मंगलवार से ही विधायक की सुरक्षा में दो गनर लगा दिए हैं। दूसरी तरफ, धमकी देने के मामले में नामजद धर्मवीर यादव से जेल में पूछताछ भी की गई है। बताया जा रहा है कि धर्मवीर के आवाज का नमूना भी लिया गया है। इसकी फोरेंसिक जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
चौरीचौरा से भाजपा विधायक ने हत्या के मामले में जेल में बंद धर्मवीर यादव के खिलाफ केस दर्ज कराया है। आरोप है कि धर्मवीर ने विधायक के समर्थक धीरज साहनी को जेल से ही फोन किया था। धर्मवीर ने विधायक व उसके समर्थक को जान से मारने की धमकी दी है।
विज्ञापन
इस घटना के बाद विधायक ने अपने पिता व योगी सरकार में मंत्री डॉ संजय निषाद के साथ लखनऊ में डीजीपी डीएस चौहान से भी मुलाकात की थी। विधायक ने जान का खतरा बताया था। इसी लिहाज से सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दूसरी तरफ, धमकी के आरोपों से घिरे धर्मवीर यादव से जेल के हाई सिक्योरिटी बैरक में पूछताछ की गई है।
विज्ञापन
हालांकि, पूछताछ में कोई खास इनपुट नहीं मिला है। आरोप है कि धर्मवीर ने विधायक को धमकी दी थी। इसका ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अब पुलिस ऑडियो रिकॉर्डिंग और जेल से लिए गए आवाज के नमूनों का मिलान कराएगी। अगर आवाज मिले तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल, भाजपा विधायक ने गोरखपुर पुलिस की कार्रवाई पर संतोष जताया है। कहा कि सुरक्षा मिल गई है। अब चिंता की बात नहीं है।