{"_id":"6a57f133068932bbd407a753","slug":"secured-a-spot-among-the-countrys-top-five-youths-in-the-nation-first-challenge-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1386484-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोरखपुर विश्वविद्यालय के एनएसएस स्वयंसेवक कृष्णानंद का नेशन फर्स्ट चैलेंज प्रतियोगिता में चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोरखपुर विश्वविद्यालय के एनएसएस स्वयंसेवक कृष्णानंद का नेशन फर्स्ट चैलेंज प्रतियोगिता में चयन
Thu, 16 Jul 2026 02:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 16 Jul 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के सक्रिय स्वयंसेवक कृष्णानंद जायसवाल का भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत संचालित ''मेरा युवा भारत'' की प्रतिष्ठित ''नेशन फर्स्ट चैलेंज'' प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ है। यह उपलब्धि विश्वविद्यालय, राष्ट्रीय सेवा योजना परिवार तथा पूरे पूर्वांचल के लिए गर्व का विषय है।
देशभर से चयनित केवल पांच युवा प्रतिभागियों में कृष्णानंद जायसवाल ने अपनी जगह बनाई है। खास बात यह है कि वे पूरे उत्तर भारत से चयनित होने वाले एकमात्र युवा प्रतिनिधि हैं। चयनित युवाओं का सम्मान 17 जुलाई को लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित युवा सम्मेलन के दौरान किया जाएगा। इस कार्यक्रम में केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक प्रो. सत्यपाल सिंह, डॉ. आलोक कुमार सहित कार्यक्रम अधिकारियों एवं शिक्षकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी गई। सभी ने विश्वास जताया कि वे भविष्य में भी समाज और राष्ट्रहित में उत्कृष्ट कार्य कर विश्वविद्यालय और प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करते रहेंगे।