फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Secondary teachers will also work from home due to corona

कोरोना का असर: माध्यमिक शिक्षक भी करेंगे वर्क फ्रॉम होम, शासन ने जारी किया आदेश

Tue, 27 Apr 2021 11:27 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 27 Apr 2021 11:27 AM IST
सार

ऑनलाइन कक्षाओं के जरिए छात्र-छात्राओं को पढ़ाएंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक ने इस संबंध में स्कूलों को निर्देश जारी किए हैं।

विज्ञापन
Secondary teachers will also work from home due to corona
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

शासन ने माध्यमिक शिक्षकों के लिए वर्क फ्रॉम होम के आदेश को जारी कर दिया है। सीबीएसई, आईसीएसई के साथ ही राजकीय, सहायता प्राप्त, वित्तविहीन व मदरसा आदि बोर्ड के सभी माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक अब घर से ही अध्यापन करेंगे। ऑनलाइन कक्षाओं के जरिए छात्र-छात्राओं को पढ़ाएंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक ने इस संबंध में स्कूलों को निर्देश जारी किए हैं।

विज्ञापन


प्रभारी डीआईओएस आरएन भारती ने कहा कि जिले के सभी बोर्डों के माध्यमिक विद्यालयों को निर्देश जारी हुए हैं कि वह शिक्षकों से घर से ही काम कराएं। अलग-अलग ग्रुप बनाकर ऑनलाइन कक्षाएं संचालित कराएं ताकि छात्रों की पढ़ाई बाधित न हो। आगे जो भी शासन का इस संबंध में दिशा-निर्देश मिलेगा उसका पालन सुनिश्चित कराया जाएगा।
विज्ञापन


फैक्ट फिगर
सीबीएसई स्कूल- 117
माध्यमिक विद्यालय - 485
आईसीएसई - 19

 

वर्क फ्रॉम होम के आदेश को शिक्षकों ने सराहा

माध्यमिक के शिक्षकों ने वर्क फ्रॉम होम के आदेश की सराहना की है। कहा कि आदेश निश्चित रूप से शिक्षक समुदाय के जीवन सुरक्षा से जुड़ा हुआ है और इससे संक्रमण से बचाव करने में मदद मिलेगी।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) की बैठक सोमवार को बेतियाहाता स्थित कैंप कार्यालय में हुई। बैठक में सरकार की ओर से ई-लर्निंग और डिजिटल माध्यम से शिक्षण के संबंध में दिए गए आदेश की सराहना की गई। जिलाध्यक्ष डॉ. दिग्विजयनाथ पांडेय ने कहा कि महामारी के प्रकोप से जहां पूरी मानवता संकट में है वहां सरकार का वर्क फ्रॉम होम का आदेश संक्रमण से बचाव के मद्देनजर निश्चित रूप से सराहनीय है।

जिला मंत्री श्याम नारायण सिंह ने शिक्षक समुदाय से व्हाट्सएप ग्रुप और अन्य वीडियो टीचिंग के माध्यम से अध्यापन में अपनी सार्थकता को सिद्ध करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति के लिए उपयोगी बनने का आह्वान किया। मंडलीय मंत्री ज्ञानेश राय ने कहा कि एक तरफ जहां पंचायत चुनाव के दायित्व के निर्वहन के कारण कई शिक्षक संक्रमित होकर महामारी का शिकार हुए हैं, वहीं सरकार के वर्क फ्रॉम होम के निर्णय से शिक्षकों को संक्रमण से बचने में मदद मिल जाएगी।

बैठक में अयोध्या प्रसाद राय, मुरलीधर त्रिपाठी, दीप नारायण पाण्डेय, विजय शंकर पति त्रिपाठी, शुभनारायण राय, रविंद्र त्रिपाठी, सुनील राय, सुनील तिवारी, राजेश कुमार, शैलेंद्र पाठक, शैलेंद्र सिंह, डॉ. अरविंद चौरसिया, कौशलेंद्र धर दूबे, अनिल सिंह आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed