{"_id":"5f0c862b57e2da7b37249e6d","slug":"second-flight-starts-from-gorakhpur-to-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर से मुंबई के लिए दूसरी फ्लाइट शुरू, पहले दिन 88 यात्रियों ने किया सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर से मुंबई के लिए दूसरी फ्लाइट शुरू, पहले दिन 88 यात्रियों ने किया सफर
Mon, 13 Jul 2020 09:34 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 13 Jul 2020 09:34 PM IST
सार
- हैदराबाद की उड़ान अब हर दिन, दिल्ली के लिए एक और उड़ान 20 से
विज्ञापन
गोरखपुर एयरपोर्ट।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर से मुंबई के लिए इंडिगो की भी उड़ान सोमवार से शुरू हो गई। पहले दिन कुल 88 यात्रियों ने इस फ्लाइट से सफर किया। इनमें 63 गोरखपुर आए जबकि 25 ने यहां से मुंबई तक के लिए सफर किया। फ्लाइट तयशुदा वक्त सुबह 8.45 बजे एयरपोर्ट से रवाना हुई। यह सप्ताह में तीन दिन सोमवार, शुक्रवार और शनिवार को उड़ान भरेगी।
विज्ञापन
स्पाइस जेट का 180 सीटों वाला विमान गोरखपुर से मुंबई के लिए रोजाना उड़ान भरता है। विमानन कंपनी इंडिगो भी लंबे समय से मुंबई के लिए सेवा शुरू करने की कोशिश में थी। मगर मुंबई एयरपोर्ट पर स्लॉट खाली न होने से उसे अनुमति नहीं मिल रही थी।
विज्ञापन
लॉकडाउन के बाद इंडिगो ने दिल्ली, हैदराबाद, कोलकाता, प्रयागराज के साथ ही मुंबई के लिए फ्लाइट शुरू करने का प्रस्ताव तैयार किया था। इंडिगो की मुंबई की फ्लाइट शुरू हो जाने के बाद गोरखपुर से फ्लाइट की संख्या आठ हो गई है। इसमें तीन दिल्ली, दो मुंबई, एक कोलकाता, एक प्रयागराज और एक हैदराबाद जाती हैं।
विज्ञापन
उधर सोमवार से हैदराबाद के लिए भी रोजाना फ्लाइट शुरू हो गई। पहले इंडिगो की तीन दिन ही फ्लाइट थी। इसी तरह दिल्ली के लिए चौथी फ्लाइट भी 20 जुलाई से शुरू हो जाएगी। इस फ्लाइट के साथ ही गोरखपुर से उड़ानों की संख्या नौ हो जाएगी।