फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Second day of zone level rural sports league at Railway Stadium

Gorakhpur News: 100 मीटर दौड़ में प्रमोद और प्रिया बनीं विजेता

Sun, 15 Mar 2026 02:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Second day of zone level rural sports league at Railway Stadium
- रेलवे स्टेडियम में जोन स्तरीय ग्रामीण खेल लीग का दूसरा दिन
विज्ञापन


गोरखपुर। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के तत्वावधान में आयोजित उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग की जोन स्तरीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन शनिवार को सैय्यद मोदी रेलवे स्टेडियम में विभिन्न वर्गों में एथलेटिक्स के मुकाबले हुए। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी इसी माह मेरठ, झांसी और प्रयागराज में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करेंगे।

सीनियर बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में प्रमोद प्रथम रहे। 400 मीटर में प्रवेश और 1500 मीटर में सर्वेश प्रथम रहे। लंबी कूद में सूरज अव्वल रहे। सीनियर बालिका वर्ग के 100 मीटर दौड़ में प्रिया प्रथम रहीं। 200 मीटर में रिया व 800 मीटर में गोल्डी प्रथम रहीं।
विज्ञापन

सब जूनियर बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में सचिन, 800 मीटर में किशन, लंबी कूद में शुभम ने पहला स्थान हासिल किया। सब जूनियर बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में कंचन, 800 मीटर में निरमा और लंबी कूद में सृष्टि प्रथम रहीं। जूनियर बालक वर्ग के 100 मीटर दौड़ में प्रिंस, 400 मीटर में गौतम, 1500 मीटर में बॉबी व लंबी कूद में आकाश प्रथम रहे। जूनियर बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में पूजा, 400 मीटर में काजल, 800 मीटर में काजल व लंबी कूद में सविता प्रथम रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

समापन समारोह के मुख्य अतिथि विभ्राट चंद कौशिक ने विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। संचालन उपनिदेशक युवा कल्याण अजय त्रिवेदी व जिला युवा कल्याण अधिकारी अमित सिंह ने किया। प्रतियोगिता में गोरखपुर जोन के 11 जनपदों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed