फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Second day of Piyush Dayal Srivastava T-20 cricket tournament

Gorakhpur News: रीजनल स्टेडियम व एएनसीए की जीत, अभिनव और सुधांशु चमके

Tue, 21 Apr 2026 01:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Second day of Piyush Dayal Srivastava T-20 cricket tournament
गोरखपुर। पीयूष दयाल श्रीवास्तव टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के सुपर नॉकआउट मुकाबलों में रीजनल स्टेडियम और एएनसीए गोरखपुर ने दमदार प्रदर्शन करते हुए बड़ी जीत दर्ज की। दोनों टीमों ने मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन

सेंट एंड्रयूज कॉलेज ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में रीजनल स्टेडियम ने केडीसीए को 69 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने दो विकेट पर 179 रन बनाए। अभिनव ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 62 गेंदों में नाबाद 103 रन ठोके, जिसमें नौ चौके और चार छक्के शामिल रहे।
विज्ञापन

जवाब में केडीसीए की टीम 18.3 ओवर में 110 रन पर सिमट गई। अंश माही ने 41 रन बनाए लेकिन अन्य बल्लेबाज टिक नहीं सके। रीजनल स्टेडियम की ओर से विकास कुमार ने चार व आशीष चौहान ने दो विकेट लिए। शानदार शतक के लिए अभिनव को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे मुकाबले में एएनसीए ने लक्ष्य क्रिकेट एकेडमी को 113 रन से शिकस्त दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए एएनसीए ने छह विकेट पर 190 रन बनाए। अमन मोदनवाल ने 49, राहुल निगम ने 39 और हर्षित सिंह ने नाबाद 40 रन बनाए। 191 रन के लक्ष्य के जवाब में लक्ष्य क्रिकेट एकेडमी की टीम 14 ओवर में 77 रन पर ढेर हो गई। एएनसीए की ओर से सुधांशु सिंह ने चार ओवर में 10 रन देकर तीन विकेट झटके।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed