फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Seats vacant in Gorakhpur-LTT special train, road to Anand Vihar will also be easy

Gorakhpur News: गोरखपुर-एलटीटी स्पेशल ट्रेन में सीट खाली, आनंद विहार की राह भी होगी आसान

Wed, 20 Mar 2024 01:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
Seats vacant in Gorakhpur-LTT special train, road to Anand Vihar will also be easy
- होली बाद गोरखपुर से दिल्ली-मुंबई की राह आसान बनाएंगी स्पेशल ट्रेन
विज्ञापन

- अभी सभी होली स्पेशल ट्रेनों में खाली है एसी व स्लीपर क्लास की सीटें

अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। होली पर घर आने वालों को अगले सप्ताह वापस जाने की भी चिंता सता रही है। सभी प्रमुख गाड़ियों में सीटें फुल हो गई हैं। ऐसे लोगों की चिंता होली स्पेशल ट्रेनें कम कर सकती हैं। अभी लगभग सभी ट्रेनों में गोरखपुर से वापसी के लिए सीटें बची हैं। गोरखपुर से मुंबई जाने वाली गोरखपुर-एलटीटी स्पेशल के स्लीपर क्लास में अभी 218 सीटें बची हैं।
छपरा से 27 मार्च को चलने वाली 05115 छपरा-आनन्द विहार टर्मिनल विशेष गाड़ी के एसी प्रथम श्रेणी में 01 एवं द्वितीय श्रेणी में 03 बर्थ उपलब्ध है। गोरखपुर से 31 मार्च को चलने वाली 05023 गोरखपुर-आनन्द विहार टर्मिनल विशेष गाड़ी के एसी द्वितीय श्रेणी में 36, तृतीय श्रेणी में 454 और द्वितीय श्रेणी चेयरकार में 136 सीट उपलब्ध है। गोरखपुर से 29 मार्च को चलने वाली 05053 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस विशेष गाड़ी के द्वितीय श्रेणी चेयरकार में 1236 सीट उपलब्ध है।
विज्ञापन

गोरखपुर से 27 मार्च को चलने वाली 05005 गोरखपुर-अमृतसर विशेष गाड़ी के एसी तृतीय श्रेणी में 162 और द्वितीय श्रेणी चेयरकार में 359 सीट उपलब्ध है। छपरा से 22 मार्च को चलने वाली 05049 छपरा-अमृतसर विशेष गाड़ी के एसी तृतीय श्रेणी में 66 बर्थ एवं द्वितीय श्रेणी चेयरकार में 434 सीट उपलब्ध है। छपरा से 29 मार्च को चलने वाली 05049 छपरा-अमृतसर विशेष गाड़ी के द्वितीय श्रेणी चेयरकार में 448 सीटें खाली हैं। छपरा से 26 मार्च को चलने वाली 05011 छपरा-गोमती नगर विशेष गाड़ी के एसी द्वितीय श्रेणी में 27, तृतीय श्रेणी में 360, शयनयान श्रेणी में 226 और द्वितीय श्रेणी चेयरकार में 510 सीट उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छपरा से 28 मार्च को चलने वाली 05011 छपरा-गोमती नगर विशेष गाड़ी के द्वितीय श्रेणी में 28, तृतीय श्रेणी में 359, शयनयान श्रेणी में 241 और द्वितीय श्रेणी चेयरकार में 509 सीट उपलब्ध है। छपरा से 28 मार्च को चलने वाली 05193 छपरा-पनवेल विशेष गाड़ी के वातानुकूलित तृतीय इकोनाॅमी श्रेणी में 841 बर्थ उपलब्ध है। छपरा से 30 मार्च को चलने वाली 05051 छपरा-सिकंदराबाद विशेष गाड़ी के एसी तृतीय इकोनाॅमी श्रेणी में 808 बर्थ उपलब्ध है। गोरखपुर से 30 मार्च को चलने वाली 01124 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस विशेष गाड़ी के एसी द्वितीय श्रेणी में 27 और तृतीय श्रेणी में 218 बर्थ अब भी खाली हैं।

गोरखपुर से 30 मार्च को चलने वाली 01104 गोरखपुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस विशेष गाड़ी के एसी प्रथम श्रेणी में 02, द्वितीय श्रेणी में 19 एवं शयनयान श्रेणी में 459 बर्थ उपलब्ध है। गोरखपुर से 29 मार्च को चलने वाली 04517 गोरखपुर-चंडीगढ़ विशेष गाड़ी के एसी द्वितीय श्रेणी में 96, तृतीय श्रेणी में 302, शयनयान श्रेणी में 73 बर्थ एवं द्वितीय श्रेणी चेयरकार में 161 सीट उपलब्ध है। गोरखपुर से 30 मार्च को चलने वाली 05777 गोरखपुर-न्यू जलपाईगुड़ी विशेष गाड़ी के एसी द्वितीय श्रेणी में 28, तृतीय श्रेणी में 79 एवं शयनयान श्रेणी में 810 बर्थ उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed