फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Seats full even in special trains for those coming from Delhi-Mumbai

Gorakhpur: दिल्ली-मुंबई से आने वालों के लिए स्पेशल गाड़ियों में भी सीटें फुल, करनी होगी नई प्लानिंग

Fri, 27 Oct 2023 10:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 27 Oct 2023 10:15 AM IST
सार

एनईआर ने भीड़ नियंत्रित करने के लिए गोरखपुर-मुंबई, जयनगर-अमृतसर, आनंद विहार-छपरा, ओखा-नाहरलगुन समेत 30 स्पेशल ट्रेनें चला रखीं हैं। कोई सप्ताह में दो दिन के लिए चल रही है तो किसी को तीन दिन चलना है। इन सीटों के बारे में ऑनलाइन सूचना जारी होते ही सभी की टिकटें फुल हो गई हैं।

विज्ञापन
Seats full even in special trains for those coming from Delhi-Mumbai
गोरखपुर रेलवे स्टेशन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 दिवाली और छठ पूजा के लिए दिल्ली, मुंबई, अमृतसर जैसे शहरों से गोरखपुर आना है तो ट्रेनों में अपने लिए सीट अभी से तलाश लें। सभी ट्रेनों में सात से 11 नवंबर तक सीटें फुल हैं। इसके अलावा रेलवे की ओर से चलाई गईं विशेष गाड़ियों में भी सीटें फुल हो गई हैं। ऐसे में यात्रा की प्लानिंग नए सिरे से जरूर कर लें, जिससे अंतिम समय में भागदौड़ न हो।

विज्ञापन


गोरखपुर-बस्ती मंडल के लोग बड़ी संख्या में दिल्ली, मुंबई, सूरत, अहमदाबाद, हैदराबाद, चंडीगढ़, अमृतसर, जयपुर आदि जगहों पर रोजगार और पढ़ाई के लिए जाते हैं। दिवाली और छठ पूजा के लिए ये लोग घर वापस आते हैं। उस दौरान ट्रेनों में इतनी अधिक भीड़ हो जाती है कि सीट मिलना मुश्किल होता है। इस बार भी एनईआर ने भीड़ नियंत्रित करने के लिए गोरखपुर-मुंबई, जयनगर-अमृतसर, आनंद विहार-छपरा, ओखा-नाहरलगुन समेत 30 स्पेशल ट्रेनें चला रखीं हैं।
विज्ञापन


कोई सप्ताह में दो दिन के लिए चल रही है तो किसी को तीन दिन चलना है। इन सीटों के बारे में ऑनलाइन सूचना जारी होते ही सभी की टिकटें फुल हो गई हैं। सात से 11 नवंबर के बीच दादर-गोरखुपर स्पेशल ट्रेन में स्लीपर और थर्ड एसी फुल हो गया है। ओखा-नाहरलगुन में भी 7, 14 और 21 नवंबर को सभी सीटें फुल हैं। अमृतसर-गोरखपुर स्पेशल और सहरसा-अंबाला स्पेशल में भी स्लीपर व थर्ड एसी फुल है। आनंद विहार-रक्सौल स्पेशल का भी यही हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन पहले की बनाएं प्लानिंग

सीट आरक्षित कराने वालों का अधिकतम जोर त्योहार से एक या दो दिन पहले है। 12 नवंबर को दिवाली है तो 11 नवंबर को दिल्ली से आने वाली ट्रेनों में एसी में भी लंबी वेटिंग है। 11 नवंबर को गरीब रथ में दिल्ली से गोरखपुर के लिए थर्ड एसी में 278 वेटिंग है। नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ में भी एसी थर्ड में 100 वेटिंग है।
 
मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम सुपरफास्ट का संचालन आठ नवंबर से

गोरखपुर। त्योहारों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने 09075/09076 मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचालन मुंबई सेंट्रल से 08, 15, 22 व 29 नवंबर (प्रत्येक बुधवार) एवं काठगोदाम से 09, 16, 23, 30 नवंबर (प्रत्येक बृहस्पतिवार) को चार फेरों के लिए किया है। 09075 मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम सुपरफास्ट साप्ताहिक विशेष गाड़ी प्रत्येक बुधवार को सुबह 11.00 बजे छूटेगी।

09076 काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट साप्ताहिक विशेष गाड़ी प्रत्येक बृहस्पतिवार को काठगोदाम से 17.30 बजे प्रस्थान करेगी। इस गाड़ी में एसी प्रथम श्रेणी का 01, द्वितीय श्रेणी का 01, तृतीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 08, साधारण द्वितीय श्रेणी के 02 तथा जीएसएलआरडी के 02 कोच सहित कुल 18 कोच लगाए जाएंगे। यह जानकारी सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed