फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Seats Available in Special Trains from Gorakhpur to Mumbai Delhi and Kolkata

त्योहारों पर राहत: गोरखपुर से मुंबई, दिल्ली और कोलकाता जाने वाली इन विशेष ट्रेनों में खाली हैं बर्थ

Sat, 17 Oct 2026 02:13 PM IST
अनुराग रंजन अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: अनुराग रंजन Updated Sat, 17 Oct 2026 02:13 PM IST
सार

गोरखपुर से आसनसोल जाने वाली ट्रेन 03528 में 24 अक्तूबर को एसी द्वितीय श्रेणी में 78, तृतीय श्रेणी में 348 और शयनयान में 400 बर्थ खाली हैं। रेलवे प्रशासन का कहना है कि यात्रा करने वाले यात्री सीट उपलब्धता के अनुसार समय से आरक्षण कराएं।

विज्ञापन
Seats Available in Special Trains from Gorakhpur to Mumbai Delhi and Kolkata
train - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दशहरा, दिवाली और छठ पर महाराष्ट्र, गुजरात, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, हरियाणा, दिल्ली व हिमाचल प्रदेश से पूर्वांचल और बिहार आने वाले यात्रियों को कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहा है। वहीं गोरखपुर और आसपास के स्टेशनों से दूसरे प्रदेशों को जाने वाली कई त्योहार विशेष ट्रेनों में बर्थ उपलब्ध हैं। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए पिछले दो दिनों से ट्रेनों में खाली बर्थ की जानकारी जारी कर रहा है।
विज्ञापन

मुंबई और दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में सीटें
बनारस से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जाने वाली ट्रेन 05167 में 24 अक्तूबर को एसी प्रथम श्रेणी में 11, द्वितीय श्रेणी में 58, तृतीय श्रेणी में 166 और इकोनॉमी श्रेणी में 92 बर्थ उपलब्ध हैं। 31 अक्तूबर को भी इसमें विभिन्न श्रेणियों में बर्थ खाली हैं। छपरा से आनंद विहार जाने वाली ट्रेन 05085 में 27 अक्तूबर को एसी प्रथम श्रेणी में एक, द्वितीय श्रेणी में 100, तृतीय श्रेणी में 347 और इकोनॉमी श्रेणी में 120 बर्थ उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

गोरखपुर से भी हैं कई विकल्प
गोरखपुर से शकूरबस्ती जाने वाली ट्रेन 05101 में 18 अक्तूबर को एसी प्रथम श्रेणी में 15, द्वितीय श्रेणी में 77 और तृतीय श्रेणी में 531 बर्थ खाली हैं। 25 अक्तूबर को भी तीनों श्रेणियों में सीटें उपलब्ध हैं। गोरखपुर से सियालदह जाने वाली ट्रेन 03132 में 28 अक्तूबर को एसी तृतीय श्रेणी में 166 और शयनयान में 424 बर्थ खाली हैं। गोरखपुर से डिब्रूगढ़ जाने वाली ट्रेन 05977 में 29 अक्तूबर को एसी तृतीय श्रेणी में 289 और शयनयान में 582 बर्थ उपलब्ध हैं। गोरखपुर से आसनसोल जाने वाली ट्रेन 03528 में 24 अक्तूबर को एसी द्वितीय श्रेणी में 78, तृतीय श्रेणी में 348 और शयनयान में 400 बर्थ खाली हैं। रेलवे प्रशासन का कहना है कि यात्रा करने वाले यात्री सीट उपलब्धता के अनुसार समय से आरक्षण कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed