फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   SDO accused of demanding bribe, held accountable

Gorakhpur News: घूस मांगने के आरोप से घिरे एसडीओ को भटहट की जिम्मेदारी

Sat, 16 Dec 2023 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 16 Dec 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
SDO accused of demanding bribe, held accountable
शिकायतकर्ता का आरोप था, बिजली बिल के नाम पर एसडीओ के कहने पर लिपिक ने मांगा था घूस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। बक्शीपुर खंड के सूरजकुंड उपखंड के एसडीओ अजय कुमार यादव को भटहट उपखंड की जिम्मेदारी दी गई है। वहां तैनात रहे दीपक कुमार श्रीवास्तव को सूरजकुंड का एसडीओ बनाया गया है। सूरजकुंड में घूस प्रकरण में लिपिक की गिरफ्तारी के दौरान अजय कुमार यादव ही एसडीओ थे। शिकायतकर्ता ने इनपर भी घूस मांगने के लिए लिपिक द्वारा दबाव बनाने का आरोप लगाया था। एसडीओ को ही असल गुनहगार बताया था।
माधोपुर में आरओ प्लांट संचालित करने वाले मंतोष ने एंटीकरप्शन टीम से शिकायत की थी कि खराब मीटर को बदलने के बाद ज्यादा रीडिंग दर्ज कर दो लाख रुपये से ज्यादा बिल बनाने की एसडीओ धमकी दे रहे हैं। 17 नवंबर को मंतोष रुपये लेकर एसडीओ के पास पहुंचे तो उन्होंने रुपये कार्यकारी सहायक संदीप कुमार को देने को कहा।
विज्ञापन

जैसे ही मंतोष ने रुपये कार्यकारी सहायक को दिए, एंटीकरप्शन की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। अधीक्षण अभियंता शहर लोकेंद्र बहादुर सिंह ने दो अधिशासी अभियंता और एक एकाउंटेंट की टीम बनाकर तीन दिन में जांच रिपोर्ट मांगी थी। 28 दिन बीतने के बाद भी अब तक जांच पूरी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंतोष का बिजली का बिल भी 72 हजार रुपये का बना दिया गया। अधीक्षण अभियंता लोकेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि एसडीओ का तबादला आदेश जारी हुआ है। मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed