{"_id":"6166ef300ebc785628705cb0","slug":"sdm-sent-report-to-commissioner-and-dm-noor-mohammad-is-alive","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जिंदा हैं नूर मोहम्मद: एसडीएम ने कमिश्नर व डीएम को भेजी रिपोर्ट, पीड़ित ने लगाई थी गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिंदा हैं नूर मोहम्मद: एसडीएम ने कमिश्नर व डीएम को भेजी रिपोर्ट, पीड़ित ने लगाई थी गुहार
Wed, 13 Oct 2021 08:07 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 13 Oct 2021 08:07 PM IST
सार
गांव के नूर मोहम्मद की गैर मौजूदगी में कुछ लोगों ने उन्हें मृत दर्शा कर उनकी पैत्रक जमीन और आवास हड़प लिए थे। तीस वर्ष बाद दिल्ली से लौटे नूर मोहम्मद को फर्जीवाड़े का पता चला तो उन्होंने चकबंदी और राजस्व विभाग में शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
नूर मोहम्मद
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर के नूर मोहम्मद जिंदा है, उसके जीवित होने की रिपोर्ट एसडीएम सहजनवां ने कमिश्नर रवि कुमार एनजी व डीएम विजय किरन आनंद को भेजी है। एसडीएम सुरेश कुमार राय का कहना है कि अब आला अधिकारी ही नूर मोहम्मद के संबंध में निर्णय लेंगे। इस मामले में तत्कालीन कानूनगो व लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश भी हुई है।
विज्ञापन
जैतपुर के गौसपुर गांव में वर्ष 2008 में चकबंदी हुई थी। गांव के नूर मोहम्मद की गैर मौजूदगी में कुछ लोगों ने उन्हें मृत दर्शा कर उनकी पैत्रक जमीन और आवास हड़प लिए थे। तीस वर्ष बाद दिल्ली से लौटे नूर मोहम्मद को फर्जीवाड़े का पता चला तो उन्होंने चकबंदी और राजस्व विभाग में शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
राजस्व विभाग की टीम ने जांच के बाद नूर मोहम्मद के जिंदा होने की रिपोर्ट तहसीलदार के जरिए एसडीएम सहजनवां को भेजी थी। चकबंदी अधिकारी ने भी नूर मोहम्मद का मृत्यु प्रमाण पत्र रद्द करते हुए जमीन वापस कराने की कवायद शुरू कर दी है। एसडीएम सहजनवा सुरेश कुमार राय ने बताया कि तहसील की ओर से रिपोर्ट तैयार की गई रिपोर्ट मंडलायुक्त और जिलाधिकारी गोरखपुर को भेजी गई है, आला अधिकारी ही अब कार्रवाई का निर्णय लेंगे।
विज्ञापन
पीड़ित ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की
नूर मोहम्मद के मुताबिक इन कार्रवाइयों से विपक्षी परेशान हैं, आशंका जताते हैं कि विपक्षी हानि पहुंचा सकते हैं। बुधवार को उन्होंने एसडीएम सहजनवा को प्रार्थनापत्र देकर जान माल की रक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने की मांग की है।
एसडीएम को दिए गए प्रार्थनापत्र के अनुसार उन्होंने गीडा थाने में विपक्षियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने के लिए शिकायती पत्र दिया है लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। डर है विपक्षी कुछ अनिष्ट कर सकते हैं। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक गीडा दिनेयश दत्त मिश्र का कहना है कि जांच रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है, आगे की कार्रवाई उनके निर्देश पर होगी।
एसडीएम को दिए गए प्रार्थनापत्र के अनुसार उन्होंने गीडा थाने में विपक्षियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने के लिए शिकायती पत्र दिया है लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। डर है विपक्षी कुछ अनिष्ट कर सकते हैं। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक गीडा दिनेयश दत्त मिश्र का कहना है कि जांच रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है, आगे की कार्रवाई उनके निर्देश पर होगी।